Home मध्यप्रदेश 10 साल से चल रहा था डिप्रेशन का ट्रीटमेंट, पुलिस ने की...

10 साल से चल रहा था डिप्रेशन का ट्रीटमेंट, पुलिस ने की जांच शुरू | Treatment of depression was going on for 10 years, police started investigation

59
0

[ad_1]

इंदौर26 मिनट पहले

Google search engine

इंदौर में नगर निगमकर्मी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पति उसे मृत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। प्रारंभिक बयान में सामने आया कि वह कई सालों से डिप्रेशन की शिकार थी। जिसके चलते उनका उपचार भी चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम भारती (37) पति ललित सिसौदिया निवासी सदर बाजार है। ललित और उनकी पत्नी पुलिस लाइन के पीछे रहते हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर भारती को पति ललित एमवाय अस्पताल लेकर आए थे। ललित ने बयान में बताया कि वह कई सालों से डिप्रेशन में थी। इसके कारण उनका उपचार भी चल रहा था। पुलिस ने बताया कि भारती का एक बेटा भी है।

तीन दिन से खाना नहीं खाया
पुलिस को पति ने अपने बयान में बताया कि भारती ने तीन दिन से खाना नहीं खाया था। इसके कारण उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। रविवार को वह अपने कमरे में बेसुध पड़ी थी। वह अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भारती कुछ दिन पहले बाथरूम में भी गिर गई थी। जिसके चलते उन्हें चेहरे पर भी चोट आई थी।

बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान
खजराना इलाके में रहने वाले एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस के मुताबिक 59 वर्षीय राजाराम भालेकर निवासी तपेश्वरी बाग को पुलिस मृत अवस्था में एमवाय लेकर पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक राजाराम ने रात में छोटे बेटे के साथ खाना खाया और रात में ऊपर जाकर सो गए थे। सुबह पत्नी ने उन्हें फंदे पर लटके देखा। जिसके बाद बड़े बेटे विशाल को जानकारी दी। विशाल ने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को बताया। बेटे विशाल के मुताबिक करीब 15 साल से राजाराम काम नहीं करते थे। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here