अजब गजब

Bigg Boss OTT 2 salman khan gets angry on this contestant in weekend ka vaar who will be next captain | Bigg Boss OTT 2: वीकेंड का वार में इन कंटेस्टेंट्स की सलमान खान बजाएंगे बैंड, कौन बनेगा कैप्टन

Image Source : INSTAGRAM
Bigg Boss OTT 2

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में ये वीकेंड का वार बहुत मजेदार होने वाला है। शो में बेबिका और जेद हदीद के बीच खतरनाक बहसबाजी देख चुके हैं। वहीं, अब वीकेंड का वार में सलमान खान कुछ कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे। ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ करण जौहर ने होस्ट किया था, जिसकी विनर दिव्या अग्रवाल थीं। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में, जद हदीद और आकांक्षा पुरी का एक किसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद से शो में और भी बहुत कुछ देखने को मिला है। इस वीकेंड का वार में सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाले हैं। 

सलमान खान के निशाने पर कंटेस्टेंट्स  –


कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का तीसरा हफ्ता खत्म होने वाला है, लेकिन अब भी इस सीजन के कुछ कंटेस्टेंट्स गेम कम खेल रहे हैं तमाशा ज्यादा कर रहे हैं। सलमान खान हर बार की तरह इस बार भी वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स की क्साल लगाएंगे। सलमान कंटेस्टेंट्स को उनकी गलतियों और हरकतों के बारे में बात करते हुए नजर आने वाले हैं, जो उन्होंने पूरे हफ्ते इस शो में किया है। हर बार जिस तरह शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट्स को सबक सिखाते हैं। उसी तरह इस बार भी कुछ कंटेस्टेंट्स पर Salman Khan अपना गुस्सा निकलते हुए नजर आने वाले हैं। इस हफ्ते पूजा भट्ट, मनीषा रानी, साइरस, बेबिका धुर्वे, अविनाश सचदेव, जेड हदीद और फलक नाज नॉमिनेट लिस्ट में हैं।

इन कंटेस्टेंट्स की लगेगी क्लास –

  • बेबिका धुर्वे शो में आए दिन जेद को टारगेट करती रहती हैं। इसके अलावा वह अभिषेक मल्हान से भी लड़ाई करती नजर आ चुकी हैं।
  • इस बार शो में पूजा भट्ट भी सलमान खान के गुस्से का शिकार बन सकती हैं। पूजा इस पूरे हफ्ते बेबिका की लड़ाई में साथ देते नजर आई हैं। इसके अलावा, पूजा ने जेद से जमकर बहस की है।
  • फलक नाज पूरे हफ्ते कुछ खास नहीं कर पाई हैं। शो में उन्हें पूजा भट्ट और बेबिका को सपोर्ट करते हुए देखा गया है। 
  • साइसर ब्रोच शो में सिर्फ मुफ्त की रोटी तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस बात को लेकर सलमान खान साइसर पर गुस्सा कर सकते हैं। 
  • जिया शंकर भी इस बार सलमान खान के गुस्से नहीं बच सकती है। जिया इस हफ्ते बिग बॉस के घर की कैप्टन रही हैं और उन्होंने कैप्टन बनने के बाद मनीषा रानी को जेल में डाल दिया। जबकि वह खुद कहती है कि उनका ये फैसला गलत था।  

बिग बॉस ओटीटी 2 के बारे में – 

शो जियो सिनेमा एप पर फ्री में देख सकते हैं। नया एपिसोड हर रात 9 बजे टेलिकास्ट होता है। 

ये भी पढ़ें-

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के बाद सवी पर हाथ उठाएंगी काकू, एक ही पल में बिखर जाएगा परिवार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अबीर के लिए अक्षरा-अभिनव ने लिया ये बड़ा फैसला, अभिमन्यु पर हुई महादेव की कृपा

Salaar Part 1 के मेकर्स ने फैंस को दिया सरप्राइज, जानिए कब आएगा फिल्म का प्रोमो

 

 

 

 

 




Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!