मध्यप्रदेश

Two projects worth ₹2411 crore will start in 6 months | 6 महीने में शुरू होंगे ₹2411 करोड़ के 2 प्रोजेक्ट: भोपाल का दूसरा 6 लेन बनेगा अयोध्या बाइपास, टेंडर खुले; अप्रैल से शुरुआत – Bhopal News

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) भोपाल में डेवलपमेंट के दो बड़े प्रोजेक्ट अगले 6 महीने में शुरू कर देगा। ये प्रोजेक्ट 2411 करोड़ रुपए के हैं। 4 लेन अयोध्या बाइपास को 6 लेन में बदला जाएगा, जबकि रत्नागिरी से मोरीकोड़ी (विदिशा) रोड फोरलेन बनेगा। इनके ट

.

केंद्र सरकार ने अयोध्या बाइपास सिक्सलेन को 8 महीने पहले मंजूरी दी थी। इसके बाद से ही एनएचएआई टेंडर समेत अन्य प्रोसेस में जुटा है। नवंबर-दिसंबर तक अवॉर्ड भी हो सकता है।

एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन से कनेक्टिविटी बेहतर होगी सिंधिया चौराहे से रत्नागिरी तिराहा तक 16.43Km लंबे मौजूदा 4 लेन बाइपास को 6 लेन किया जाएगा। इसमें कुल 1315.25 करोड़ रुपए खर्च होंगे। NH-46 के 6 लेन बनने के बाद एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी। वहीं, इस प्रोजेक्ट में कुल 8 फ्लाईओवर और 1 एलिवेटेड कॉरिडोर भी बनेंगे।

अयोध्या बाइपास अभी फोरलेन है। इसे सिक्सलेन में बदला जाएगा। यह सीमेंट – कांक्रीट का बनेगा।

भोपाल का दूसरा सिक्सलेन होगा भोपाल का यह दूसरा सिक्सलेन होगा, जिसका काम या तो चल रहा है या फिर अगले कुछ महीनों में शुरू हो जाएगा। पहला 15.10 किलोमीटर लंबा सिक्सलेन कोलार में बनाया जा रहा है।

8 फ्लाईओवर-1 एलीवेटेड कॉरिडोर भी बनेंगे इस प्रोजेक्ट में सिक्सलेन के साथ पेव्ड शोल्डर भी शामिल हैं। 8 फ्लाईओवर और एक रेलवे ओवरब्रिज यानी ROB भी बनेगा। कुल 58 जंक्शन होंगे। 3 वाइडक्ट, 70 शेल्टर, 32 कल्वर्ट बनाए जाएंगे।

अयोध्या बाइपास (रेड कलर में)

अयोध्या बाइपास (रेड कलर में)

सिक्सलेन बनने से ये फायदे होंगे

  • कानपुर से आने वाले और भोपाल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट तक जाने वाले वाहन बिना किसी रुकावट के पहुंच सकेंगे।
  • गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया से आने वाले ट्रैफिक के लिए यह फायदेमंद साबित होगा, जो कानपुर और कांडला की ओर जाना चाहते हैं।
  • पुराने शहर और बैरागढ़ आने-जाने वाले लोगों को भी फायदा होगा। बैरागढ़ में कपड़े का थोक मार्केट है। इससे कपड़ा और गारमेंट्स आपूर्ति बेहतर हो सकेगी।
  • एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले लोगों को एक बेहतर रास्ता मिल सकेगा।
  • भोपाल रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रैफिक समस्या रहती है। ऐसे में यदि कोई कानपुर जाना चाहता है, तो इस मार्ग से बिना ट्रैफिक के गुजर सकते हैं।
  • अयोध्या बाइपास की 8 लेनिंग स्थानीय ट्रैफिक और माल यातायात को अलग करने के लिए भी उपयोगी साबित होगी। इससे दिन के समय में ट्रैफिक की आवाजाही में आसानी होगी और हादसों में भी कमी आएगी।
  • सांची, विदिशा जैसे पर्यटन स्थलों की एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।
  • सर्विस लेन के साथ एलीवेटेड कॉरिडोर भी बनेगा
  • सिक्सलेन बनाए जाने के बाद दोनों ओर सर्विस लेन बनेगी। 5.8 किलोमीटर लंबा एलीवेटेड कॉरिडोर भी बनाया जाएगा। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं बनेगी।
सिक्सलेन के लिए अयोध्या बाइपास के साइड में लाइनिंग भी की गई है।

सिक्सलेन के लिए अयोध्या बाइपास के साइड में लाइनिंग भी की गई है।

विदिशा रोड फोरलेन में तब्दील होगा भोपाल के रत्नागिरी चौराहे से विदिशा के मोरीकोड़ी तक एनएच-146 को फोरलेन में तब्दील किया जाएगा। यह कुल 42.02 किमी लंबा होगा। जिसमें कुल 1096 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। अभी यह टूलेन है। फोरलेन बनने से हर रोज लाखों लोगों को फायदा मिलेगा।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!