मध्यप्रदेश

late night rain in dewas | देवास में देर रात बारिश: अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट, तेज हवा चलने से मौसम हुआ सुहाना – Dewas News


पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही थी, लेकिन शनिवार रात हुई कुछ समय के लिए तेज बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई।

.

बीती रात मौसम का मिजाज बदला और रात में कुछ समय के लिए झमाझम बारिश हुई। जिससे सड़कों पर बारिश का पानी बह निकला। देर रात तक तेज हवा आंधी के साथ रिमझिम बारिश का दौर जारी था। रविवार को सुबह से मौसम सुहाना रहा। आसमान में काले बादल छाए रहे।

अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था। बीती रात हुई कुछ समय की बारिश के बाद खरीफ फसलों को भी काफी फायदा हुआ।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!