अजब गजब

एक और नरेंद्र का 131 साल पुराना वो भाषण, जिसे सुन PM मोदी खुद की खोज में हिमालय गए

Image Source : X- @MODIARCHIVE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी फोटो

स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की याद में भारत ‘दिग्विजय दिवस’ का जश्न मना रहा है। इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ‘मोदी आर्काइव’ अकाउंट पर बताया गया है, कैसे 131 साल पहले दिया गया यह भाषण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद की खोज की यात्रा पर हिमालय तक ले गया था। बता दें कि स्वामी जी के बचपन का नाम नरेंद्र नाथ दत्त था। ये लगभग सभी लोग जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये नाम किसकी देन है। दरअसल राजस्तान के खेतड़ी के राजा अजीत सिंह ने उन्हें स्वामी विवेकानंद का नाम दिया था। स्वामी जी ने अजीत सिंह से पूछा कि आप किस नाम को पसंद करते हैं। इस पर अजीत सिंह ने कहा था कि उनका नाम विवेकानंद होना चाहिए।

11 सितंबर, 1893 को स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में विश्व धर्म महासभा में अपना भाषण दिया था। तब उनके शब्दों ने न केवल दुनिया को भारत की समृद्ध आध्यात्मिक धरोहर से परिचित कराया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के कई लोगों को प्रेरित किया। इनमें एक 17 साल के नरेंद्र मोदी भी शामिल थे।

मोदी आर्काइव ने शेयर की पुरानी तस्वीरें

‘मोदी आर्काइव’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवन यात्रा के बारे में जानकारी साझा करता है। इस अकाउंट ने बुधवार को नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और बताया कि स्वामी विवेकानंद के भाषण का उनके युवा मन पर क्या प्रभाव पड़ा था। स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं से नरेंद्र मोदी इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने वडनगर स्थित अपना घर छोड़कर खुद को समझने के लिए हिमालय की यात्रा शुरू की। ‘मोदी आर्काइव’ ने नरेंद्र मोदी की एक और तस्वीर शेयर की, जो उनके गांव में एक शादी समारोह की है, यह तस्वीर उनके हिमालय के लिए प्रस्थान से एक दिन पहले की है।

जानकारी के अनुसार, नरेंद्र मोदी को स्वामी विवेकानंद के कार्यों और विचारों के बारे में अपने गांव के डॉ. वसंतभाई पारिख से पता चला था। 131 साल पहले, स्वामी विवेकानंद ने विश्व धर्म महासभा में अपना ऐतिहासिक भाषण दिया था। तब दुनिया भारत के आध्यमात्किता से परिचित नहीं थी। विवेकानंद के उस भाषण ने द प्राचीन हिंदू शास्त्रों और अपने दृष्टिकोण से दुनिया को चकित कर दिया था। इस भाषण ने भारतीय आध्यात्मिकता और वेदों को पश्चिमी दुनिया से परिचित कराया और धार्मिक संवाद का एक नया अध्याय शुरू किया था।

जब साधारण कपड़े पहने मंच पर पहुंचे विवेकानंद

इस कार्यक्रम को लेकर दुनियाभर के लोगों ने तरह-तरह की तैयारियां की थी। इस दौरान स्वामी विवेकानंद भी वहां पहुंचे। साधारण कपड़े पहने विवेकानंद जब मंच पर आते हैं तो पूरा हॉल शांत था। अपने भाषण की शुरुआत वो अमेरिका के भाईयों और बहनों शब्द से करते हैं। इतना सुनना ही था कि पूरे हॉल में तालियां बजने लगी। अपने भाषण को पूरा करके जब वो स्टेज से हटने लगे तो लोगों ने खूब तालियां बजाई। एक रात में पूरे अमेरिका को पता चल गया था कि एक भारतीय संन्यासी अमेरिका आया और लोगों को अपना कायल बनाकर चला गया।

पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद स्मारक पर किया था ध्यान

आज भी हर भारतीय इस भाषण को एक ऐतिहासिक क्षण के रूप में याद करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं के अपने जीवन पर प्रभाव के बारे में बात की है और यह प्रभाव उनके सार्वजनिक जीवन में भी दिखता है। इस वर्ष, 2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने कन्याकुमारी में स्वामी विवेकानंद स्मारक पर दो दिन ध्यान करते हुए बिताए थे। यह स्मारक स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखा गया था क्योंकि उन्होंने यहां ध्यान किया था, और यहीं कन्याकुमारी में उन्हें आधुनिक भारत की दृष्टि प्राप्त हुई थी।

यह भी पढ़ें-

जब एक वेश्या से हार गए स्वामी विवेकानंद, आंखों से बहने लगे आंसू; जानें उनके जीवन से जुड़ी यह अद्भुत घटना

कैसे संन्यासी बन गए स्वामी विवेकानंद, जानिए किसने दिया था उन्हें यह नाम

Latest India News




Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!