मध्यप्रदेश

Notice to 12 employees of health department | स्वास्थ्य विभाग के 12 कर्मचारियों को नोटिस: कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने 8 एएनएम, 3 सीएचओ और एक एमपीडब्ल्यू से मांगा जवाब – Katni News


कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने शुक्रवार शाम स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच के दौरान कई मामलों में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर के निर्देश सीएमएचओ डॉ आरके अठ्या ने 8 एएनएम, तीन स

.

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को दो टूक हिदायत दी है कि प्रसव के रेफरल सहित हाई रिस्क मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने समीक्षा बैठक के दौरान लापरवाही बरतने वाले 12 स्वास्थ्य कर्मियों को चिह्नित किया है।

इन कर्मचारियों को मिला नोटिस

इनमें उप स्वास्थ्य केन्द्र करेला बड़वारा की सविता सिंह, उपस्वास्थ्य केंद्र पड़रभटा ढीमरखेड़ा की बबीता कुशवाहा, उप स्वास्थ्य केन्द्र स्लीमनाबाद की सावित्री सिंह, उप स्वास्थ्य केन्द्र बड़वारा की हेवन्ती नायक, उप स्वास्थ्य केन्द्र कटरिया ढीमरखेड़ा की अरुणादीप, उप स्वास्थ केन्द्र घघरीकला कन्हवारा की सुनीता राव, निशि गर्ग और उप स्वास्थ केन्द्र अमीरगंज की अनामिका गौतम का नाम शामिल है।

इसके साथ ही उप स्वास्थ्य केन्द्र पड़रभटा ढीमरखेड़ा की सीएचओ पुष्पा पांडे, उप स्वास्थ्य केन्द्र कटरिया ढीमरखेड़ा की सीएचओ सविता कोरी और उप स्वास्थ्य केन्द्र घघरीकला कन्हवारा की सीएचओ प्रीति पटेल को प्रसव की जांच मामलों में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं।

इसके अलावा उप स्वास्थ्य केन्द्र करेला बड़वारा के एमपीडब्ल्यू अबरार सब्बाग को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण का जवाब देना है। जवाब संतोषजनक नहीं होने की स्थिति में संबंधितों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!