[ad_1]

इंदौर के एरोड्रम इलाके में लगातार वाहन चुराने वाली गैंग को पुलिस ने शनिवार को पकड़ लिया। इसमें एक नाबालिग है। आरोपियों से 6 बाइक और एक ई-रिक्शा बरामद हुआ है। टीआई राजेश साहू के अनुसार आरोपियों के नाम लोकेश दवारे (23) गांधी नगर, सुयश यादव (22) बाणगंगा तथा एक नाबालिग है। जनता ने हमें चोरी करने वालों के फुटेज उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने 350 कैमरे खंगाले तो गांधी नगर के नया बसेरा में रहने वाले बदमाश का सुराग लगा। इसके बाद तीनों को पकड़ लिया गया। आरोपी पहले भी वाहनों चोरी में जेल जा चुके हैं।
[ad_2]
Source link









