MI vs GT: मुंबई के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, राशिद खान की फिफ्टी के बाद भी गुजरात की हुई हार | IPL 2023 MI vs GT Mumbai Indians beat Gujarat titans by 27 runs

MI vs GT: मुंबई इंडियंस ने गुजरात को शुरुआती झटके दिए। इसके बाद टीम को संभलने का कोई मौका ही नहीं मिला।
Cricket
oi-Naveen Sharma

MI
vs
GT:
मुंबई
इंडियंस
ने
गुजरात
टाइटंस
को
हराते
हुए
अंक
तालिका
में
एक
बार
फिर
से
नम्बर
तीन
का
स्थान
हासिल
कर
लिया।
मुंबई
के
अब
14
अंक
हो
गए
हैं।
पहले
खेलते
हुए
मुंबई
की
टीम
ने
5
विकेट
पर
218
रनों
का
स्कोर
खड़ा
किया।
जवाब
में
खेलते
हुए
गुजरात
ने
8
विकेट
पर
191
रन
बनाये।
टॉस
जीतकर
गुजरात
टाइटंस
ने
पहले
गेंदबाजी
करने
का
निर्णय
लिया
लेकिन
यह
गलत
साबित
हो
गया।
मुंबई
के
लिए
रोहित
शर्मा
और
इशान
किशन
ने
तूफानी
बैटिंग
की।
दोनों
ने
मिलकर
पहले
विकेट
के
लिए
61
रन
जोड़े।
इस
बीच
रोहित
29
और
किशन
31
रन
बनाकर
आउट
हो
गए।
इसके
बाद
असली
गेम
की
शुरुआत
हुई
और
सूर्यकुमार
यादव
ने
अपने
बल्ले
से
गदर
मचा
दिया।
उनके
साथ
विष्णु
विनोद
ने
भी
आकर्षक
शॉट
जमाए
और
20
गेंद
में
30
रन
बनाकर
आउट
हुए।
सूर्या
एक
छोर
से
लगातार
तूफानी
बैटिंग
कर
रहे
थे।
अंतिम
ओवर
में
उनके
पास
शतक
का
मौका
आया
और
उन्होंने
इसे
भुना
दिया।
सूर्या
ने
जोसेफ
की
अंतिम
गेंद
पर
छक्के
से
शतक
पूरा
किया
और
49
गेंद
में
103
के
स्कोर
पर
नाबाद
लौटे।
मुंबई
ने
5
विकेट
पर
218
रन
जड़े
दिए।
गुजरात
के
लिए
राशिद
खान
ने
4
विकेट
झटके।
MI
vs
GT:
सूर्या
के
तूफ़ान
के
बाद
ट्विटर
पर
फैन्स
की
आई
सुनामी,
सचिन
तेंदुलकर
हो
गए
हैरान
जवाब
में
खेलते
हुए
गुजरात
की
खराब
शुरुआत
रही
और
विकेटों
की
झड़ी
लग
गई।
साहा
2
और
गिल
6
रन
बनाकर
चलते
बने।
हार्दिक
पांड्या
भी
4
के
निजी
स्कोर
पर
चलते
बने।
विजय
शंकर
ने
14
गेंदों
में
29
रनों
की
पारी
खेली।
अभिनव
मनोहर
भी
2
रन
बनाकर
चलते
बने।
डेविड
मिलर
और
राहुल
तेवतिया
कुछ
देर
क्रीज
पर
रुके।
इसके
बाद
आकाश
मधवाल
ने
मिलर
को
41
के
निजी
स्कोर
पर
वापस
भेज
दिया।
पीयूष
चावला
ने
तेवतिया
को
14
रन
पर
आउट
कर
दिया।
इस
तरह
स्कोर
7
विकेट
पर
100
रन
हो
गया।
राशिद
खान
ने
तूफानी
बैटिंग
करते
हुए
21
गेंदों
में
फिफ्टी
जमा
दी।
वह
32
गेंदों
में
79
पर
नाबाद
लौटे।
गुजरात
ने
8
विकेट
पर
191
रन
बनाये।
मुंबई
के
लिए
आकाश
मधवाल
ने
3
विकेट
झटके।
पीयूष
चावला
और
कुमार
कार्तिकेय
ने
2-2
विकेट
झटके।
English summary
IPL 2023 MI vs GT Mumbai Indians beat Gujarat titans by 27 runs
Source link