अजब गजब

Forbes Billionaires List: अमीरों की लिस्ट में बढ़ा मुकेश अंबानी का कद, संपत्ति 100 अरब डॉलर के पार

Photo:FILE मुकेश अंबानी

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की संपत्ति में गुरुवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इस कारण उनकी कुल संपत्ति 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है। उनकी संपत्ति में तेजी की वजह रिलायंस के शेयरों का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर बंद होना है। आज कारोबारी सत्र में रिलायंस 2.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 2719.80 पर बंद हुआ है। 

फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 105.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। आज उनकी संपत्ति में करीब 2.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जो कि दुनिया में सबसे अधिक है। मौजूदा हम समय में 100 बिलियन डॉलर क्लब में मुकेश अंबानी अकेले भारतीय है। 

रिलायंस का मार्केट कैप 18 लाख करोड़ के पार

रिलांयस इंडस्ट्रीज के स्टॉक में हाल के दिनों में तेजी देखने को मिली है। पिछले दो कारोबारी सत्रों में रिलायंस का शेयर 5.4 प्रतिशत बढ़ चुका है। आज के सत्र में शेयर बीएसई पर 2.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,718.40 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान शेयर ने 2,724 रुपये के उच्चतम स्तर को छूआ। इस वजह से कंपनी का मार्केट कैप 18 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है। 

रिलायंस की सहायक कंपनी जियो फाइनेंसियल के शेयर में भी आज के कारोबार में तेजी हुई। जियो फाइनेंसियल सर्विसेज का स्टॉक 4.7 प्रतिशत की तेजी के साथ 251.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। 

गौतम अडानी और मुकेश अंबानी का अंतर बढ़ा 

संपत्ति में तेज उछाल के चलते गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की संपत्ति में अंतर बढ़ गया है। फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स में मौजूदा समय में 79.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी देश के 16वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की संपत्ति में अंतर करीब 25 अरब डॉलर का हो गया है।  

 

Latest Business News




Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!