SL vs IRE: हसारंगा ने कहर बरपाकर आयरलैंड को किया चित, श्रीलंका ने दर्ज की एक बड़ी जीत | WCQ 2023 SL vs IRE Sri Lanka defeated Ireland by 133 runs

Cricket
oi-Naveen Sharma
ICC
WQC,
SL
vs
IRE:
वर्ल्ड
कप
क्वालीफायर्स
में
15वें
मैच
में
श्रीलंका
ने
बड़ी
जीत
दर्ज
कर
ली।
श्रीलंकाई
टीम
ने
इस
मुकाबले
में
आयरलैंड
को
बुरी
तरह
हरा
दिया।
आयरिश
टीम
को
133
रनों
से
हार
का
सामना
करना
पड़ा।
पहले
खेलकर
श्रीलंका
ने
325
रनों
का
स्कोर
खड़ा
किया।
जवाब
में
खेलते
हुए
आयरलैंड
192
के
मामूली
स्कोर
पर
सिमट
गई।
टॉस
जीतकर
आयरलैंड
ने
पहले
गेंदबाजी
चुनी।
श्रीलंका
के
ओपनर
बल्लेबाज
निसंका
और
करुणारत्ने
ने
पहले
विकेट
के
लिए
48
रन
जोड़े।
इस
दौरान
निसंका
20
रन
बनाकर
आउट
हो
गए।
उनके
बाद
खेलने
आए
कुय्स्ल
मेंडिस
अगली
ही
गेंद
पर
गोल्डन
डक
बनाकर
आउट
हुए।

दो
विकेट
गिरने
के
बाद
श्रीलंकाई
पारी
को
करुणारत्ने
और
समरविक्रमा
ने
संभाल
लिया।
दोनों
के
बीच
150
से
भी
ज्यादा
रनों
की
भागीदारी
हुई।
समरविक्रमा
शतक
के
करीब
जाने
के
बाद
82
के
निजी
स्कोर
पर
आउट
हो
गए
लेकिन
करुणारत्ने
पहला
वनडे
शतक
जड़ने
में
कामयाब
रहे
और
103
रन
बनाकर
चलते
बने।
Ashes
2023:
मार्नस
लाबुशेन
की
चोट
पर
बड़ा
अपडेट,
कोच
ने
बताया
क्या
है
समस्या
दो
सेट
बल्लेबाजों
के
आउट
होने
पर
श्रीलंका
की
रन
गति
में
कमी
आई।
हालांकि
चरित
असलंका
ने
38
और
धनंजय
डी
सिल्वा
ने
42
रनों
की
पारी
खेली।
श्रीलंकाई
टीम
एक
गेंद
शेष
रहते
325
के
कुल
स्कोर
पर
आउट
हो
गई।
आयरलैंड
के
लिए
मार्क
अडायर
ने
शानदार
गेंदबाजी
का
प्रदर्शन
करते
हुए
4
विकेट
झटके।
मैकार्थी
को
भी
3
विकेट
मिले।
जवाबी
पारी
में
खेलते
हुए
आयरलैंड
ने
सबसे
पहले
पॉल
स्टर्लिंग
का
विकेट
गंवाया।
वह
6
रन
बनाकर
आउट
हो
गए।
इसके
बाद
लगातार
अंतराल
पर
विकेट
गिरते
चले
गए।
मैकब्रिन
ने
17
और
बैलबर्नी
ने
12
रनों
का
योगदान
दिया।
हैरी
टेक्टर
ने
33
रनों
की
पारी
खेली।
Wanindu
Hasaranga’s
third
consecutive
five-for
puts
Sri
Lanka
in
the
Super
Six
as
Ireland’s
#CWC23
hopes
end!📝
#SLvIRE:
https://t.co/U7ra1VHfI0
pic.twitter.com/JLoXvcMCMV—
ICC
(@ICC)
June
25,
2023
आयरलैंड
के
लिए
सबसे
ज्यादा
रन
कर्टिस
कैम्फर
ने
बनाये।
वह
39
रन
बनाकर
आउट
हो
गए।
पूरी
आयरिश
टीम
31
ओवर
में
192
पर
सिमट
गई।
वनिंदु
हसारंगा
ने
एक
बार
फिर
से
खर
बरपाया
और
5
विकेट
झटके।
हालांकि
उन्होंने
79
रन
भी
खर्चे।
श्रीलंका
की
लगातार
यह
तीसरी
जीत
है
और
तालिका
में
पहले
स्थान
के
साथ
श्रीलंका
ने
सुपर
छह
में
स्थान
पक्का
कर
लिया
है।
आज
खेले
गए
दूसरे
मुकाबले
में
स्कॉटलैंड
ने
ओमान
को
76
रनों
के
अंतर
से
पराजित
कर
दिया।
पहले
बल्लेबाजी
करते
हुए
स्कॉटलैंड
ने
320
रनों
का
स्कोर
खड़ा
किया।
जवाबी
पारी
में
खेलते
हुए
ओमान
की
टीम
9
विकेट
पर
244
रनों
का
स्कोर
ही
हासिल
कर
पाई।
English summary
WCQ 2023 SL vs IRE Sri Lanka defeated Ireland by 133 runs