SAFF Championship: पाकिस्तान के खिलाड़ी मैच के बीच में भारतीय कोच से भिड़े, वीडियो हुआ वायरल | SAFF Championship 2023 Pakistani players clash with Indian coach, video goes viral

Football
oi-Naveen Sharma
SAFF
Championship
में
ग्रुप
ए
के
पहले
मुकाबले
में
भारतीय
टीम
ने
पाकिस्तान
को
हरा
दिया
लेकिन
मैच
के
दौरान
अप्रिय
घटना
देखने
को
मिली।
बीच
मैदान
पर
खिलाड़ियों
के
बीच
झगड़ा
हो
गया।
माहौल
काफी
गर्म
हो
गया।
इसके
बाद
दोनों
टीमों
के
कोच
और
खिलाड़ियों
पर
कार्रवाई
की
गई।
मुकाबले
में
42वें
मिनट
के
बाद
झगड़ा
देखने
को
मिला।
भारतीय
टीम
के
कोच
और
पाकिस्तानी
खिलाड़ियों
के
बीच
कहासुनी
हुई
और
पाकिस्तान
के
मैनेजर
ने
भी
एंट्री
कर
ली।
इस
समय
बारिश
हो
रही
थी
और
मैदान
पर
दोनों
टीमों
के
बीच
झगड़ा
हो
रहा
था।

पाकिस्तान
का
खिलाड़ी
जब
मैदान
में
गेंद
थ्रो
कर
रहा
था,
तब
भारतीय
कोच
इगोर
स्टिमिक
ने
गेंद
छीन
ली।
इस
पर
पाक
खिलाड़ी
भड़क
गया।
कुछ
अन्य
खिलाड़ी
भी
वहां
आ
गए।
बीच
मैदान
पर
बहस
भी
चली।
वीडियो
सोशल
मीडिया
पर
तेजी
से
वायरल
हो
गया।
SAFF
Championship:
सुनील
छेत्री
की
हैट्रिक,
भारत
ने
पाकिस्तान
को
4-0
से
धोया
इसके
बाद
भारतीय
टीम
के
कोच
को
रेड
कार्ड
दिखा
दिया
गया।
इस
झगड़े
में
पाकिस्तानी
टीम
के
मैनेजर
भी
शामिल
हो
गए
थे।
उनको
तेलों
कार्ड
दिखाया
गया।
इतना
ही
नहीं
हुआ,
दो
खिलाड़ियों
को
भी
येलो
कार्ड
दिखा
दिया
गया।
भारत
के
डिफेंडर
सन्देश
झिंगन
और
पाकिस्तान
के
मिडफील्डर
राहिस
नबी
को
भी
येलो
कार्ड
दिखाया
गया।
इससे
पहले
भारतीय
टीम
के
लिए
सुनील
छेत्री
की
तरफ
से
धाकड़
प्रदर्शन
देखने
को
मिला।
भारत
के
कप्तान
ने
10वें
मिनट
में
ही
पहला
गोल
दाग
दिया
था।
यहां
से
उन्होंने
पीछे
मुड़कर
नहीं
देखा।
15वें
मिनट
में
भी
छेत्री
की
तरफ
से
एक
और
गोल
दागा
गया।
इस
तरह
बढ़त
दोगुनी
हो
गई।
Whether
it
is
cricket
Or
football,
the
match
between
India
and
Pakistan
is
always
on
🔥#IndianFootball
#INDvsPAK
#indpic.twitter.com/1Y4s4qhsyR—
Hari
(@Harii33)
June
21,
2023
पहले
हाफ
में
भारत
के
पास
दो
गोल
थे
और
अंतिम
सेशन
में
सुनील
छेत्री
ने
एक
गोल
दागा।
सब्सटीट्यूट
उदान्ता
ने
भी
एक
गोल
दागते
हुए
टीम
इंडिया
का
स्कोर
4-0
तक
पहुंचा
दिया।
अंत
तक
भारतीय
टीम
का
स्कोर
यही
रहा
और
भारतीय
टीम
ने
मुकाबला
अपने
नाम
कर
लिया।
English summary
SAFF Championship 2023 Pakistani players clash with Indian coach, video goes viral