Home अजब गजब ‘नारेबाजी के साथ मस्जिद में फेंका गया सुतली बम’, शहर के काजी...

‘नारेबाजी के साथ मस्जिद में फेंका गया सुतली बम’, शहर के काजी ने बताया भारत की जीत के बाद महू में कैसे भड़की हिंसा?

60
0

[ad_1]

महू में भारत की जीत के बाद भड़की हिंसा
Image Source : INDIA TV
महू में भारत की जीत के बाद भड़की हिंसा

मध्य प्रदेश के महू शहर में क्रिकेट में भारत की जीत के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला हिंसा, आगजनी और पथराव में तब्दील हो गया। कुछ लोग भारत की चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद विजयी जुलूस निकाल रहे थे। जैसे ही जुलूस महू के जामा मस्जिद रोड पर पहुंचा, आतिशबाजी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ता चला गया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

Google search engine

भारत माता की जय के अलावा और भी लगाए जा रहे थे नारे

इस पूरे मामले पर अब महू शहर काजी मोहम्मद जाबिर का बयान सामने आया है। शहर के काजी मोहम्मद जाबिर ने कहा कि हिन्दू पक्ष ने शुरुआत की थी। ये गलत बात है कि वह सिर्फ भारत माता के नारे लगा रहे थे, इसके अलावा और भी नारे लग रहे थे।

मस्जिद में फेंका गया सुतली बम

काजी ने कहा कि एक सुतली बम मस्जिद में डाला गया। उसके बाद हंगामा हुआ। 10-15 मिनट हम लोगों को समझाते भी रहे। प्रशासन ने भी बात की लेकिन इसके बाद पीछे से पथराव होने लगा। काजी मोहम्मद जुबेर ने कहा कि मस्जिद पर सुतली बम फेंका था, इसलिए कोई मुसलमान मस्जिद छोड़कर नहीं गया। वह खुद 4:00 बजे तक मस्जिद में रहे थे।

मुसलमानों को किया जा रहा बदनाम

मस्जिद से पत्थर फेंके गए वाले सवाल पर काजी ने कहा, ‘ये सब मुसलमानों को बदनाम करने वाली बात है। यह देश सबका है। मस्जिद से तरबी पढ़कर निकले थे, जुलूस 80% हिस्सा जा चुका था। हमने कोशिश की थी कि हम नमाज थोड़ी देर तक पढ़े। क्योंकि बाहर शोर-शराबा हो रहा था। नारे भी लग रहे थे। यह बेकार की बात है कि सिर्फ भारत माता के नारे लग रहे थे, इसके अलावा और भी नारे लग रहे थे।’

काफी देर तक लोगों को समझाया गया

काजी ने कहा, ‘इस बीच में थोड़ा शोर हुआ तो हम बाहर निकले। हमने देखा नारे की वजह से लोगों ने एक शख्स को रोक रखा है तो हमने उसको बाहर निकाला। तभी किसी ने सुतली बम डाल दिया फिर भी हम लोगों को समझाते रहे। 10-15 मिनट तक प्रशासन से बात कर रहे थे तभी पीछे से पत्थर आने लगे। 

यह मुल्क तुम्हारा है उतना ही हमारा- काजी

काजी ने कहा, ‘हमने इसीलिए प्रेस कांफ्रेंस बुलाई कि मुसलमान को बदनाम मत करो। ये देश सबका है। इंडिया की जीत की खुशी मुसलमान को भी है। यह देश जितना हिंदुओं का है उतना ही हमारा भी है। हमको बहुत बुरा लगा है। जितना यह मुल्क तुम्हारा है, उतना ही हमारा है। वापस शहर को पुराने माहौल पर आना चाहिए।’



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here