Home अजब गजब जोधपुर: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले की रिजर्व गाड़ी का...

जोधपुर: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले की रिजर्व गाड़ी का कांच फोड़ा, रावजी गैर मेले में हुई घटना

54
0

[ad_1]

Gajendra Singh Shekhawat
Image Source : PTI
गजेंद्र सिंह शेखावत

राजस्थान के जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले में शामिल रिजर्व गाड़ी का कांच फोड़ दिया गया। होली के दिन शाम के समय हुई घटना में किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है, लेकिन इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपी ने हॉकी मारकर गाड़ी का सामने वाला कांच फोड़ा है। हालांकि, कांच पूरी तरह से टूटकर अलग नहीं हुआ, लेकिन जहां पर हॉकी का वार हुआ है, वहां शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

Google search engine

गजेंद्र सिंह शेखावत मंडोर के पारंपरिक राव जी गैर मेले में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां किसी ने चुपके से उनके काफिले में शामिल रिजर्व गाड़ी का कांच फोड़ दिया। इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल उनकी सुरक्षा में तैनात किया गया है। 

लोगों से मिलने जा रहे थे मंत्री

गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर के भीतरी शहर में लोगों से मुलाकात के लिए जा रहे थे। इससे पहले यह घटना हुई। मंडोर राव जी की गैर में शेखावत के काफिले की गाड़ी पर हमले के बाद पुलिस अलर्ट है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

हिमाचल कांग्रेस नेता पर हमला

होली के मौके पर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलीबारी कर दी गई। वह अपने घर में होली मना रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। 10-12 राउंड की फायरिंग में बंबर सिंह के पैर में गोली लगी है। वहीं, उनके पीएसओ ने उन्हें बचाने के लिए दो गोलियां अपने शरीर पर झेल लीं। पीएसओ की हालत गंभीर है, उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। बंबर सिंह भी आईजीएमसी शिमला अस्पताल में भर्ती हैं।

(जोधपुर से चंद्रशेखर व्यास की रिपोर्ट)

 



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here