Home खास खबर चोरी का खुलासा न होने पर सर्राफा व्यापारियों ने एसपी कार्यालय में...

चोरी का खुलासा न होने पर सर्राफा व्यापारियों ने एसपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

45
0
oplus_0

छतरपुर। हरपालपुर थाना क्षेत्र  में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और एक माह बीत जाने के बाद भी आभूषण चोरी का खुलासा न होने से सर्राफा व्यापारियों में भारी नाराजगी है। इसी को लेकर बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे सर्राफा व्यापारी सामूहिक रूप से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

सोनी समाज कल्याण समिति हरपालपुर के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार उर्फ बीरा सोनी ने बताया कि 23 दिसंबर 2025 को रामबाबू सोनी की दुकान से सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। घटना की रिपोर्ट 24 दिसंबर को थाना हरपालपुर में दर्ज कराई गई थी, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो चोरों का कोई सुराग मिला है और न ही चोरी गया माल बरामद हुआ है।

Google search engine

व्यापारियों ने बताया कि चोरी गए आभूषण ग्राहकों के भी थे, जिससे पीड़ित व्यापारी पर आर्थिक व मानसिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

उधर 6 माह पहले जयराम सोनी के यहाँ भी चोरी की घटना हुई थी  व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here