मध्यप्रदेश

Mp News: Cm Dr. Yadav Said- A Plan Has Been Implemented To Promote Tourism As Well As Investment In The State. – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:सीएम डॉ. यादव बोले


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पर्यटन के साथ-साथ निवेश को बढ़ा देने के लिए योजना लागू की गई है। उज्जैन में समय के निर्धारण के लिए स्थापित वैदिक घड़ी विश्व में अनूठा उदाहरण है और राजधानी भोपाल जीता- जागता पर्यटन का केंद्र है। प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के होटल ताज में तीन दिवसीय इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) के 39वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। अधिवेशन का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया। इस मौके पर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति एवं पर्यटन धर्मेंद्र सिंह लोधी, एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव मेहरा, प्रमुख सचिव पर्यटन शिव शेखर शुक्ला उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोई बात असंभव नहीं हो सकती है। उनके नेतृत्व में देश पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास कर रहा है। भगवान महाकाल समय के देवता हैं। हमारे जीवन में प्रतिपल, उल्लास और उमंग जगाने वाले हैं। टूर आपरेटर्स भी उसी भूमिका में काम करते हैं। भोपाल जीता-जागता पर्यटन का केंद्र बन गया है। यहां अक्सर बाघ भी देखने को मिलते हैं। बड़ा तालाब बांध निर्माण की उत्कृष्ट शैली का उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बदलते दौर में ट्रेन से पोलेंड से यूक्रेन तक की यात्रा कर भारत की भूमिका का अहसास कराया।

Trending Videos

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया संबोधित

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत को वैश्विक पर्यटन का केंद्र बनाने के लिए अपने दृष्टिकोण साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध इतिहास, संस्कृति और खानपान की विविधता को जानने का वैश्विक आकर्षण बढ़ रहा है। यह पर्यटन क्षेत्र के लिए नए अवसरों के द्वार खोलता है, और हमें मिलकर भारत को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य बनाने में योगदान देना होगा।

आईएटीओ पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन

पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि मध्यप्रदेश हेरिटेज, कल्चरल, स्पिरिचुअल, रिस्पॉन्सिबल और सेफ टूरिज्म में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आईएटीओ का यह सम्मेलन मध्यप्रदेश पर्यटन को विश्व पटल पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के दौरान आईएटीओ मैनुअल का विमोचन किया गया और आईएटीओ पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। स्वर्गीय एम एल राजदान को हॉल ऑफ फेम सम्मान प्रदान किया गया, जिसे उनकी बहू अनीता राजदान ने ग्रहण किया। इंडियन होटल कंपनी लिमिटेड के एमडी और सीईओ पुनीत छटवाल को भी हॉल ऑफ फेम सम्मान मिला।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति 

‘मनमोहक मध्यप्रदेश : भारत की हृदय भूमि’ नामक सांस्कृतिक प्रस्तुति में मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक और नैसर्गिक सौंदर्य को दर्शाया गया। इस भव्य प्रस्तुति में 53 कलाकारों ने 40 मिनट में मध्यप्रदेश की विरासत, आध्यात्मिकता और ऐतिहासिक महत्व को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त, भील जनजाति का पारंपरिक भगोरिया नृत्य भी प्रदर्शित किया गया। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि आईएटीओ का मध्यप्रदेश सम्मेलन आने वाले कन्वेंशन के लिए एक बेंचमार्क सेट करेगा।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!