[ad_1]
थाना परिसर में खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति का बयान लेते हुए परिजन
हजीरा थाना परिसर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले युवक की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। उसने 24 जुलाई को आत्मदाह का प्रयास किया था। वह 80 प्रतिशत जल गया था और पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। वह पत्नी से छेड़छाड़ की घटना की शिकायत ले
.
ग्वालियर में 23 जुलाई को महिला के बहनोई (ननदेउ) और उसके दोस्त छोटू सेंगर ने घर में ही छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए थे। काम से शाम को घर लौटे पति को महिला ने पूरा वाक्या बताया, तो वह परेशान हो गया। 24 जुलाई को वह पत्नी को साथ लेकर हजीरा थाने पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने सीधे एफआईआर न करते हुए जांच करने के बाद कार्रवाई करने को कहा।
पुलिस के इस रवैये से दुखी पति ने थाना परिसर में ही खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पुलिस ने आनन-फानन में आग बुझाकर उसे जेएएच की बर्न यूनिट में भर्ती कराया था। उसकी हालत बेहद नाजुक थी। इस घटना के बाद पुलिस ने 25 जुलाई की रात तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया।

एम्बुलेंस से घायल को नीचे उतारते हुए
अब समझिए पूरा मामला बिरला नगर लाइन नंबर-1 में रहने वाली इस महिला ने बताया कि 23 जुलाई को वह घर में अकेली थी। दोपहर करीब 2 बजे उसका बहनोई और उसका दोस्त छोटू सेंगर घर में घुस आए। दोनों शरीर पर कई जगह हाथ लगाने लगे। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। आखिर शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। यह बात ननद को बताई, तो उसका कहना था कि जीजा हैं जो कर रहे हैं करने दे। शाम को घर लौटे पति को सारी बात बताई, तो वह काफी दुखी हुए।
खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज होगा थाना परिसर में आत्मदाह के प्रयास के एक दिन बाद 25 जुलाई की रात 8 बजे पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके बहनोई (ननदेउ), उसके दोस्त छोटू सेंगर पर छेड़छाड़ एवं ननद पर आरोपियों की मदद करने का मामला दर्ज किया। अब पीड़ित महिला के पति की मौत होने के बाद पुलिस इस मामले में खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज करेगी। मामले में धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। दो आरोपी किए जा चुके हैं गिरफ्तार हजीरा थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीड़ित महिला के ननदेउ और उसके दोस्त छोटू सेंगर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था।
[ad_2]
Source link



