Home मध्यप्रदेश Proposal to build a central mall in place of municipal corporation office...

Proposal to build a central mall in place of municipal corporation office | नगर निगम कार्यालय की जगह सेंट्रल मॉल बनाने का प्रस्ताव: 47 करोड़ की लागत से होगा निर्माण; 4 मंजिला मॉल में 180 दुकानें, रेस्टोरेंट, मल्टीप्लेक्स होगा – Khandwa News

60
0

[ad_1]

ऐसा रहेगा प्रस्तावित सेंट्रल मॉल का फ्रंट एरिया।

Google search engine

खंडवा शहर के बीचोंबीच स्थित नगर निगम कार्यालय भवन की जगह अब सेंट्रल मॉल बनने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम का नया कार्यालय सिविल लाइन क्षेत्र में बन रहा है। ऐसे में पुराने भवन की जगह आधुनिक मॉल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मॉल के थ्री-डी

.

नगर निगम परिसर में पहले से दुकानदारों द्वारा चल रहे व्यापार को ध्यान में रखते हुए उनसे बातचीत की जा चुकी है। नगर निगम का कहना है कि सभी निर्णय व्यापारियों की सहमति के बाद ही लिए जाएंगे।

महापौर अमृता यादव ने कहा, “यह फिलहाल एक प्रस्ताव है, कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। व्यापारियों के हित सबसे पहले देखे जाएंगे। कई चरणों की बैठक के बाद ही अंतिम निर्णय होगा।”

सेंट्रल मॉल का प्रारंभिक प्लान

  • कुल लागत: ₹47 करोड़
  • निगम की जमीन: 4,511 वर्ग मीटर
  • निर्माण क्षेत्र: 8,303.34 वर्ग मीटर (ग्राउंड + 4 फ्लोर)
  • मॉल की ऊंचाई: 15 मीटर
  • ग्राउंड कवरेज: 1,600.66 वर्ग मीटर (लगभग 40%)
  • पार्किंग: दो तहखानों में कुल 128 कारों की क्षमता
प्रस्तावित सेंट्रल मॉल की थ्री-डी डिजाइन।

प्रस्तावित सेंट्रल मॉल की थ्री-डी डिजाइन।

सेंट्रल मॉल में ऐसी रहेगी दुकानों की व्यवस्था

  • ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर: 90-90 दुकानें
  • सेकेंड फ्लोर: शोरूम के लिए आरक्षित
  • थर्ड और फोर्थ फ्लोर:
  • मल्टीप्लेक्स
  • रेस्टोरेंट
  • गेम जोन
  • कैफे
  • आइसक्रीम पार्लर
  • जूस बार
  • मनोरंजन व खानपान से जुड़ी सुविधाएं

सेंट्रल मॉल बनने से शहर को एक नया व्यवसायिक और मनोरंजन स्थल मिलने की उम्मीद है। हालांकि, फिलहाल इसे लेकर निर्णय प्रक्रिया शुरुआती चरण में है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here