Home मध्यप्रदेश Nepa mill employees have not received salary for 7 months | नेपा...

Nepa mill employees have not received salary for 7 months | नेपा मिल कर्मचारियों को 7 माह से नहीं मिला वेतन: सांसद को बताया, 33.56 करोड़ की राशि दिलवाने की मांग; उत्पादन शुरू करने पर जोर – Burhanpur (MP) News

63
0

[ad_1]

बुरहानपुर जिले में एशिया की पहली अखबारी कागज मिल नेपा लिमिटेड के श्रमिकों की हालत बदतर होती जा रही है। पिछले सात माह से वेतन नहीं मिलने के चलते शुक्रवार को नेपा मिल श्रमिक संघ ने खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील को ज्ञापन सौंपा।

Google search engine

.

ज्ञापन में श्रमिक संघ ने मांग की कि मिल के पुनरुद्धार और विकास योजना (आरएमडीपी) के तहत केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत 33.56 करोड़ की वेतन सहायता राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए।

रॉ मटेरियल के अभाव में उत्पादन बंद श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार से स्वीकृति के बावजूद राशि अब तक जारी नहीं हुई है। रॉ मटेरियल और वित्तीय संसाधनों के अभाव में मिल का उत्पादन आरएमडीपी योजना के नवीनीकरण के बाद भी शुरू नहीं हो सका है।

अस्पताल, पानी और बिजली जैसे जरूरी खर्च भी प्रभावित उन्होंने कहा कि अस्पताल की दवाइयों, पीने के पानी के लिए केमिकल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं पर भी असर पड़ा है। ऐसे में जल्द से जल्द राशि जारी की जाए, ताकि मिल फिर से चालू हो सके और कर्मचारियों को राहत मिल सके।

नेपा मिल श्रमिक संघ के पदाधिकारी रहे मौजूद इस मौके पर नेपा मिल श्रमिक संघ के अध्यक्ष प्रवीण चंद्र सोनी, प्रधान सचिव अरुण कुमार फरकले सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने सांसद से अपील की कि वे संबंधित मंत्रालयों से समन्वय स्थापित कर कर्मचारियों की इस बड़ी समस्या को शीघ्र हल कराएं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here