Home मध्यप्रदेश 3 people rescued from a sinking car in Ashoknagar | अशोकनगर में...

3 people rescued from a sinking car in Ashoknagar | अशोकनगर में डूबती कार से 3 लोगों का रेस्क्यू: देसाईखेड़ा में गड्ढे में गिरी गाड़ी; कजरा पुल पर 3 फीट भरा पानी – Ashoknagar News

57
0

[ad_1]

स्थानीय लोगों ने तुरंत तीन लोगों को बाहर निकाला, बाद में कार को भी निकाला गया।

Google search engine

अशोकनगर में रविवार को लगातार बारिश से जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। पिपरई क्षेत्र के देसाईखेड़ा गांव में एक कार गड्ढे में गिरकर पानी में डूब गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर कार में सवार तीन लोगों को बाहर निकाला। बाद में कार को भी निकाला गया।

.

बारिश के कारण अशोकनगर-पिपरई मार्ग पर स्थित कजराई पुल पर दो से तीन फीट पानी भर गया। इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सावन गांव की पुलिया पर भी पानी आने से राजपुर-अशोकनगर का संपर्क मार्ग कट गया।

अशोकनगर-पिपरई मार्ग पर स्थित कजराई पुल पर दो से तीन फीट पानी भर गया।

अशोकनगर-पिपरई मार्ग पर स्थित कजराई पुल पर दो से तीन फीट पानी भर गया।

राजघाट का जलस्तर बढ़ा, चार गेट खोले गए निरंतर बारिश से अमाही का तालाब भर गया और दोपहर से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। ऊपरी इलाकों में बारिश के कारण राजघाट का जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते चंदेरी स्थित एमपी-यूपी के बॉर्डर पर बने राजघाट बांध के चार गेट दोपहर में खोले गए, जिनसे 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार रात से जारी बारिश के कारण सब्जी मंडी में भी जलभराव हो गया। जिले के विभिन्न छोटे पुल-पुलियों पर पानी आ गया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here