Home मध्यप्रदेश 2 lakh devotees reached Karen Dham on Guru Purnima | 2 लाख...

2 lakh devotees reached Karen Dham on Guru Purnima | 2 लाख श्रद्धालु करहधाम आश्रम पहुंचे, 5Km लंबा जाम लगा: सुरक्षा में तैनात हैं 200 पुलिसकर्मी, दिन भर से चल रहा भंडारा; शरबत-लस्सी भी मिली – Morena News

15
0

[ad_1]

गुरु पूर्णिमा पर मुरैना के करहधाम आश्रम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बुधवार रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भीड़ का यह आलम था कि 5 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।

.

संत राम रतन दास जी महाराज जिन्हें पटिया वाले बाबा के नाम से भी लोग जानते हैं, उनका यह आश्रम है। गुर्जर समाज के होने के नाते वह पूरे गुर्जर समाज के संत शिरोमणि थे। आज भी न केवल मुरैना जिले बल्कि आसपास के सभी जिलों के गुर्जर समाज बल्कि सभी समाजों के लोग वहां हर कार्यक्रम में पहुंचते हैं।

गुरु पूर्णिमा पर लाखों की संख्या में लोग पहुंचे। वर्तमान में पूरे आश्रम की बागडोर तथा राम रतन दास महाराज की पदवी दीनबंधु दास महाराज द्वारा संभाली गई है। गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालु दीनबंधु दास महाराज का पूजन करने के लिए भी पहुंचे।

धाम जाने के लिए काफी लंबा जाम लगा रहा। लोगों को काफी समय इंतजार करना पड़ा।

धाम जाने के लिए काफी लंबा जाम लगा रहा। लोगों को काफी समय इंतजार करना पड़ा।

5 किलोमीटर लंबी लगी लाइन मुरैना के नूराबाद के टीकरी से लेकर करहधाम आश्रम तक जाम लग गया। जाम लगभग 5 किलोमीटर तक लगा हुआ था। जाम में सैकड़ो की संख्या में वाहन फंस गए। बाद में पुलिस ने जाम को कटवाया तब कहीं जाकर श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।

दीनबंधु दास महाराज

दीनबंधु दास महाराज

200 पुलिस वाले लगे ड्यूटी में करहधाम आश्रम पर आने वाले श्रद्धालुओं को संभालने एवं व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए 200 पुलिस वालों का बल लगाया गया था। इसके अलावा पुलिस अधिकारी एवं जिला प्रशासन की अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डाबर मौके पर मौजूद रहे।

शरीर से जमीन को नापते हुए पहुंची महिलाएं करहधाम आश्रम पर कुछ ऐसी महिलाएं पहुंची जो अपने शरीर से जमीन को नापते हुए जा रही थी। लोगों ने बताया कि वह पिंड भरते हुए जा रही है। उन्होंने मनोकामना मांगी होगी इसके कारण वह ऐसा कर रही है।

आश्रम पर आने वाली श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है।

आश्रम पर आने वाली श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है।

बड़े-बड़े कराहों में बन रहा भंडारा आश्रम पर आने वाली श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है। बड़े-बड़े कढाहो में भोजन पकाया जा रहा है। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता लगे हुए हैं। लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और भंडारा भी खा रहे हैं।

जगह-जगह शरबत लस्सी की व्यवस्था करहधाम पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह रास्तों में शरबत तथा लस्सी की व्यवस्था की गई है। आयोजक और उनके कार्यकर्ता श्रद्धालुओं को रोक-रोकर शरबत पिला रहे हैं।

भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजन प्रसादी पा रहे हैं।

भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजन प्रसादी पा रहे हैं।

व्यवस्था में जुड़े हजारों कार्यकर्ता करहधाम आश्रम पर आने वाले श्रद्धालुओं को संभालने तथा सुविधा देने के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता लगे हुए हैं। वे ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर खाना व्यवस्था तक पूरी तरह संभाल रहे हैं।

आगरा से आए श्रद्धालु रामेश्वर ने बताया कि वह पिछले 10 सालों से लगातार आ रहे हैं। उनके साथ में उनके मित्र भी आते हैं। उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। श्रद्धालु मुरली प्रसाद ने बताया कि वह पिछले दो-तीन साल से लगातार आ रहे हैं। उनके साथ में उनके मित्र तथा परिवार के लोग भी आते हैं। यहां आकर उन्हें बहुत शांति मिलती है।

दंदरौआ धाम भिंड से युवक एमजी चंदीला ने बताया कि

QuoteImage

करहधाम आश्रम में उसे बहुत अच्छा लगता है। यहां का भंडारा उसे बहुत प्रिय है। वह बचपन से यहां पर आ रहा है। यहां आने पर लगता है कि किसी सिद्ध स्थान पर आए हुए हैं।

QuoteImage

एएसपी मुरैना सुरेंद्र पाल सिंह डाबर ने बताया

QuoteImage

200 लोगों का पुलिस बल लगाया गया है। इसके अलावा अधिकारी लगे हुए हैं। कहीं कोई अव्यवस्था न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

QuoteImage

दर्शन के लिए जाती महिला श्रद्धालु।

दर्शन के लिए जाती महिला श्रद्धालु।

आश्रम का पुराना कढाव।

आश्रम का पुराना कढाव।

आश्रम का पुराना कुआं।

आश्रम का पुराना कुआं।

बड़ी संख्या में लोग दर्शनों के लिए पहुंचे।

बड़ी संख्या में लोग दर्शनों के लिए पहुंचे।

स्थल पर कथा भी हो रही है।

स्थल पर कथा भी हो रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here