[ad_1]
पुलिस के अनुसार बाजू के कमरे में बुजुर्ग दंपती के पुत्र और बहू सोए हुए थे। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर दोनों ने दौड़ लगा दी और आस पड़ोस के लोगों की मदद मांग कर मलबे को हटाया गया। घायल अवस्था में दोनों बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पोता जो बुजुर्ग का दंपती के पास सोया हुआ था, वह जहां मालवा गिरा है वह उससे काफी दूर था।
ये भी पढ़ें- हिंदी में मेडिकल परीक्षा देने पर फीस में 50% छूट, मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य
चौकी प्रभारी आशीष झरिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्भाग्यवश, कच्चे मकान की दीवार तेज बारिश के कारण भीग गई थी और रात में गिर गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने तेज आवाज सुनकर दौड़कर मदद की। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे को हटाकर दोनों को निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी सुबह ही पुलिस को दी गई थी। जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंच अपनी जांच कर रही है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया है। मौके पर राजस्व और पुलिस के अधिकारी पहुंच रहे हैं। शुक्रवार सुबह से ही बारिश का दौर शुरू है, बीती रात काफी बारिश हुई है। जिससे निचले स्तर में जल भराव हो गया है कई नदी नाले उफान में है।
[ad_2]
Source link



