[ad_1]
बुधवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर अशोकनगर में दर्ज FIR के विरोध में रैली निकाली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक के नेतृत्व में करीब 250 कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां एएसपी शकुंतला रूहल को डीजीपी के नाम ज्ञापन
.
रैली में भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी, भगवानपुरा विधायक केदार डाबर, खरगोन के पूर्व विधायक रवि जोशी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णा ठाकुर मौजूद रहे। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
FIR निरस्त करने और जांच की मांग जिलाध्यक्ष रवि नाईक ने बताया कि ज्ञापन में अशोकनगर जिले के मुंगावली थाने में जीतू पटवारी पर दर्ज FIR को निरस्त करने की मांग की गई है। साथ ही पीड़ितों को न्याय दिलाने और अशोकनगर के एसपी व कलेक्टर की भूमिका की जांच कराने की भी मांग की गई।
पुलिस ने रोका, फिर माहौल शांत हुआ रैली के दौरान जब कार्यकर्ता SP कार्यालय की ओर बढ़े, तो पुलिस ने उन्हें रोका। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई, जिससे प्रदर्शनकारी वहीं रुक गए। इसी बीच पूर्व विधायक रवि जोशी ने कहा,”हम गांधीवादी कांग्रेसी हैं,” जिसके बाद माहौल शांत हो गया।
देखिए प्रदर्शन के दौरान की तस्वीरें…


[ad_2]
Source link









