Home मध्यप्रदेश He came in contact with a wire while drying clothes and died...

He came in contact with a wire while drying clothes and died | हरदा में करंट लगने से युवक की मौत: मुंबई से तीन महीने का राशन लेने घर लौटा था, कपड़े सुखाते वक्त तार की चपेट में आया – Harda News

61
0

[ad_1]

हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के कमताड़ी गांव में गुरुवार सुबह करंट लगने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह कपड़े सुखा रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Google search engine

.

मूल रूप से कमताड़ी गांव निवासी संतोष निमोरे मुंबई में पत्नी और चार बच्चों के साथ रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। चार दिन पहले उसकी पत्नी शांति बाई अपने इकलौते बेटे शुभम निमोरे (18) के साथ गांव तीन महीने का सरकारी राशन लेने आई थी।

कपड़ा सुखाते वक्त लगा करंट, मां ने बचाने की कोशिश की शुभम गुरुवार सुबह नहाने के बाद अपना लोअर घर के सामने बंधे तार पर डाला। इसी दौरान उसे करंट लग गया। दोनों हाथों में करंट लगते ही वह चिल्लाने लगा। मां शांति बाई ने लकड़ी से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह बेहोश होकर गिर गया।

परिजन शुभम को तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

इकलौता बेटा था, पिता के साथ मजदूरी करता था मृतक के बड़े पापा अमर सिंह ने बताया कि शुभम तीन बहनों के बीच इकलौता बेटा था। वह दसवीं तक पढ़ चुका था और अपने पिता के साथ मजदूरी करता था। छीपाबड़ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here