Home मध्यप्रदेश Bought soybean seeds and sowed them, they did not germinate | सर्टिफाइड...

Bought soybean seeds and sowed them, they did not germinate | सर्टिफाइड सोयाबीन बीज से 6-दिन में भी अंकुरण नहीं हुआ: रतलाम में किसानों का हंगामा, कृषि विभाग ने मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया – Ratlam News

56
0

[ad_1]

रतलाम में बुधवार को खराब बीज को लेकर किसानों ने बीज दुकान पर हंगामा कर दिया। 6 दिन पहले बोया गया सोयाबीन का बीज अब तक अंकुरित नहीं हुआ। मामला पिपलखूंटा गांव के 50 से ज्यादा किसानों का है। किसानों ने शहर के धानमंडी स्थित संजय ब्रदर्स की दुकान से कुसुम

Google search engine

.

किसानों का कहना है कि 6 दिन बीत गए लेकिन बीज से एक भी पौधा नहीं उगा। दुकानदार ने कंपनी प्रतिनिधि के आने की बात कही। इस पर किसान नाराज हो गए। किसानों का कहना था, “बीज हमने आपसे खरीदा है। अब नुकसान की भरपाई भी आप ही करें।” इस दौरान किसान नेता राजेश पुरोहित भी मौके पर पहुंचे और किसानों के साथ नारेबाजी की।

कृषि अधिकारी पहुंचे, खेतों में जाकर देखी स्थिति हंगामे की सूचना पर सहायक संचालक कृषि भीका वास्के, कृषि विकास अधिकारी केएस वसुनिया और तकनीकी सहायक एचएल भरफा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से शिकायत ली और जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद खेतों में जाकर स्थिति देखी।

बीज दुकान के बाहर नारेबाजी करते किसान।

बीज दुकान के बाहर नारेबाजी करते किसान।

‘बीज अंदर ही सड़ गया’ किसान महेश कुमावत ने कहा, ‘सर्टिफाइड बीज लिया था। पूरे गांव में 50 कट्टे बीज के डाले। 6 दिन हो गए एक भी बीज अंकुरित नहीं हुआ। बीज अंदर ही सड़ गया। जबकि, सोयाबीन की बुवाई के लिए पर्याप्त बारिश हो चुकी है।’

कंपनी की लापरवाही- किसान नेता किसान नेता राजेश पुरोहित ने कहा, “कंपनी की लापरवाही के कारण सालभर की मेहनत बर्बाद हो गई। सरकार ने रेवड़ियां बांटकर हर गांव में बीज कंपनियां खोल दी हैं। किसानों को भरपाई मिलनी चाहिए।”

शासन द्वारा बीज का प्रमाणीकरण।

शासन द्वारा बीज का प्रमाणीकरण।

बीज में कमी नहीं, मुआवजा दिलवाएंगे- दुकानदार दुकान संचालक दिलीप अग्रवाल ने कहा, “बीज नकली नहीं है। शासन द्वारा प्रमाणित है। असामान्य बारिश के कारण जर्मिनेशन कम हुआ। मैं किसानों के साथ हूं। अगर कंपनी के खिलाफ शिकायत करनी है तो उसमें भी साथ दूंगा।”

किसानों को मुआवजा दिलवाएंगे- कृषि अधिकारी भाास्कर से बातचीत में सहायक संचालक कृषि भीका वास्के ने कहा, “खेतों में देखा कि कुछ बीजों में फफूंदी लगी है। एक-दो दिन बाद फिर स्थिति देखेंगे। कंपनी से किसानों को हर्जाना दिलवाया जाएगा।”

दो तस्वीरों में देखिए घटनाक्रम…

दुकान पर कृषि अधिकारी भी पहुंचे।

दुकान पर कृषि अधिकारी भी पहुंचे।

किसानों की समस्या सुन कृषि अधिकारी गांव पिपलखूंटा पहुंचे खेत की स्थिति देखी।

किसानों की समस्या सुन कृषि अधिकारी गांव पिपलखूंटा पहुंचे खेत की स्थिति देखी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here