Home मध्यप्रदेश Heavy rain in Ashoknagar for half an hour | अशोकनगर में आधे...

Heavy rain in Ashoknagar for half an hour | अशोकनगर में आधे घंटे झमाझम बारिश: एक सप्ताह में तापमान में 8 डिग्री की गिरावट, सड़कों पर भरा पानी – Ashoknagar News

51
0

[ad_1]

अशोकनगर जिले में सोमवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से ही हल्की धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली चलती रही। गर्म हवाओं और उमस के कारण लोग बेचैनी महसूस कर रहे थे। गर्मी से राहत के लिए लोग छांव और पानी की तलाश में दिखे।

Google search engine

.

दोपहर होते ही अचानक मौसम बदला और घने बादल छा गए। कुछ ही देर में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक पूरे जिले में तेज बारिश होती रही। बारिश से सड़कों और गलियों में पानी भर गया, लेकिन इससे गर्मी से राहत महसूस की गई।

एक दिन में तीन डिग्री गिरा तापमान बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि रविवार को यह 39 डिग्री था। बीते सप्ताह तापमान 44-45 डिग्री के बीच रहा था। यानी एक हफ्ते में तापमान में करीब 7 से 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी इसी तरह के बदलाव की संभावना है।

बारिश की दो तस्वीरें देखिए…

बारिश के बीच रोड पर गुजरता ट्रैक्टर।

बारिश के बीच रोड पर गुजरता ट्रैक्टर।

झमाझम बारिश से शहर की सड़कें गिली हो गई।

झमाझम बारिश से शहर की सड़कें गिली हो गई।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here