Home मध्यप्रदेश Checking of 436 loading vehicles in Khargone | खरगोन में 436 लोडिंग...

Checking of 436 loading vehicles in Khargone | खरगोन में 436 लोडिंग वाहनों की जांच: 1.90 लाख जुर्माना वसूला; 215 चालकों और 206 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई – Khargone News

52
0

[ad_1]

खरगोन यातायात पुलिस ने पिछले 5 दिनों में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

Google search engine

खरगोन यातायात पुलिस पिछले 5 दिनों से अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इस दौरान 436 लोडिंग वाहनों की जांच की गई। जिनमें से 215 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

.

206 पिकअप वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

यातायात प्रभारी रमेश सोलंकी के अनुसार, शहर के बाहरी इलाकों में 5 से ज्यादा जगहों पर जांच चौकियां बनाई गईं। जांच में 5 वाहन बिना परमिट, 3 वाहन बिना बीमा और एक वाहन बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के पाया गया। कुल 206 पिकअप वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

लोडिंग वाहनों की जांच करती यातायात पुलिस।

लोडिंग वाहनों की जांच करती यातायात पुलिस।

लोडिंग वाहनों से 1 लाख 90 हजार 500 का जुर्माना वसूला

पुलिस ने लोडिंग वाहनों में अवैध रूप से यात्रियों को ढोने वाले चालकों पर विशेष निगरानी रखी। इन मामलों में कुल 1 लाख 90 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। बिना परमिट पकड़े गए 5 पिकअप वाहनों के मामले कोर्ट में पेश किए गए हैं। पुलिस ने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here