Home मध्यप्रदेश ओंकारेश्वर में अर्पित फूलों से बन रही धूपबत्ती-अगरबत्ती:शिवशक्ति स्व-सहायता समूह की महिलाएं...

ओंकारेश्वर में अर्पित फूलों से बन रही धूपबत्ती-अगरबत्ती:शिवशक्ति स्व-सहायता समूह की महिलाएं कर रही निर्माण; स्थानीय बाजारों में भी मिलेगा

32
0

[ad_1]


खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान पर चढ़ाए गए फूलों से अब धूपबत्ती, अगरबत्ती और तिलक बनाए जा रहे हैं। कलेक्टर ऋषव गुप्ता की पहल पर शिवशक्ति स्व-सहायता समूह की महिलाएं इको निर्मित पुष्पांजलि अगरबत्ती का निर्माण कर रही हैं। बता दें कि, मंदिर में प्रतिदिन लगभग 20 हजार श्रद्धालु भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करते हैं, जो विशेष पर्वों पर एक लाख तक पहुंच जाते हैं। मंदिर में रोजाना एक क्विंटल से अधिक फूल चढ़ाए जाते हैं। अब इन फूलों का सदुपयोग किया जा रहा है। फूलों से बना रहे धूप-अगरबत्ती समूह की महिलाएं फूलों को छांटकर पत्तियां अलग करती हैं और सुखाने के बाद जोस पाउडर और इत्र मिलाकर धूप-अगरबत्ती बनाती हैं। इस पहल से जहां नर्मदा नदी में प्रदूषण कम होगा, वहीं महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा एकत्रित फूल स्थानीय महिलाओं को सौंपे जाते हैं। पुष्पांजलि इको निर्मित संस्था इन महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण, मशीनें और आवश्यक सहयोग प्रदान कर रही है। महिलाएं इनसे अगरबत्ती, धूपबत्ती, हवन सामग्री, जैविक खाद और प्राकृतिक रंग जैसे उत्पाद तैयार कर रही हैं। ये उत्पाद मंदिर परिसर के साथ स्थानीय बाजारों में भी उपलब्ध होंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here