Home मध्यप्रदेश The body of a youth from Guna was found in a pond...

The body of a youth from Guna was found in a pond in Ashoknagar | अशोकनगर के तालाब में मिला गुना के युवक का शव: मोबाइल नंबर के जरिए परिजनों तक पहुंची पुलिस; ससुराल आया था – Ashoknagar News

51
0

[ad_1]

अशोकनगर के तुलसी सरोवर तालाब में गुरुवार शाम एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान गुना के नयापुरा निवासी दिनेश अहिरवार (32) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

Google search engine

.

युवक की जेब से मिले एक मोबाइल नंबर के जरिए उसके भाई से संपर्क हुआ। परिजनों के अनुसार दिनेश की ससुराल अशोकनगर में है और वह कुछ दिन पहले ही अपने घर से यहां आया था।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। शुक्रवार सुबह से पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दिनेश तालाब तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। मामले की जांच जारी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here