Home मध्यप्रदेश The administration vacated the house of the former district president of BJYM...

The administration vacated the house of the former district president of BJYM | भाजपा नेता के घर से बाहर फेंका सामान: ओंकारेश्वर में प्रशासनिक टीम ने तोड़ा ताला; पूर्व युमो जिलाध्यक्ष ने मंत्री, सांसद से की शिकायत – Khandwa News

65
0

[ad_1]

मकान का ताला तोड़कर सामान बाहर फेंका गया।

Google search engine

ओंकारेश्वर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक जोशी के घर का ताला तोड़ दिया। घर के बाहर से सामान बाहर निकालकर निकाला गया। शनिवार को प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की है। जिस मकान पर कार्रवाई की गई है, वहां पर नेता का कब्जा था।

.

पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई और फिर मकान को सील कर दिया। जब कार्रवाई हुई उस समय नेता घर पर नहीं था। उसके परिजनों ने जब टीम से कार्रवाई संबंधित आदेश मांगा तो मौखिक निर्देश पर कार्रवाई की बात बताई गई। कार्रवाई के बाद नेता के परिजनों ने दोबारा ताला लगा दिया।

कार्रवाई की दो तस्वीरें देखें…

प्रशासन की टीम ताला तोड़कर वीडियो बनाते हुए घर में पहुंची।

प्रशासन की टीम ताला तोड़कर वीडियो बनाते हुए घर में पहुंची।

नेता के घर के अंदर रखे सामान को बाहर निकाला गया।

नेता के घर के अंदर रखे सामान को बाहर निकाला गया।

नेता बोला- 22 साल से किराएदार नेता का कहना है कि उक्त मकान का मालिकाना हक देवी अहिल्याबाई होलकर स्टेट ट्रस्ट के पास है। जिस पर हम लोग 22 साल से किरायेदार हैं। इस जमीन पर होलकर ट्रस्ट अब एक होटल बनाने जा रहा है, जिसके लिए जमीन खाली कराई जा रही है।

मुझे कब्जा छोड़ने के लिए 6 लाख रूपए का ऑफर किया गया है। लेकिन हमारा ध्येय यह है कि, इस जमीन को व्यापार के बदले सामाजिक सरोकार या धार्मिक कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाए। नेता ने आरोप लगाया कि होलकर स्टेट ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारी अपने स्वार्थ के लिए ऐसा कर रहे है। आगे चलकर इस जमीन को निजी हाथों में सौंप देने की साजिश है।

नेता ने इसकी शिकायत कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से करने का कहा है।

प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई है।

प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई है।

शशांक जोशी का आरोप है कि होलकर ट्रस्ट के पदेन अध्यक्ष इंदौर कमिश्नर है। उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर आरोप लगाया कि कमिश्नर को गुमराह कर मकान से कब्जा छुड़वाया गया। कमिश्नर ने पुनासा एसडीएम को मौखिक रूप से निर्देश दिए, जिसके बाद राजस्व और पुलिस अमले ने मेरी गैर मौजूदगी में घर पहुंचकर मकान का ताला तोड़ा। इसके बाद सामान को बाहर फेंका है। मैंने मंत्री और सांसद को अवगत कराया है।

इस बारे में पुनासा एसडीएम शिवम प्रजापति और थाना प्रभारी अनोक सिंधिया से बात करने फोन किया। लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here