Home मध्यप्रदेश Fraud in private finance company | इंदौर में निजी फाइनेंस कंपनी में...

Fraud in private finance company | इंदौर में निजी फाइनेंस कंपनी में लाखों की धोखाधड़ी: रीजनल कलेक्शन मैनेजर ने लगाई 41 लाख रुपए से ज्यादा की चपत, केस दर्ज – Indore News

42
0

[ad_1]

इंदौर की विजयनगर पुलिस ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के संचालकों की शिकायत पर कंपनी के ही रीजनल कलेक्शन मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मैनेजर पर लोगों द्वारा लौटाई गई लोन राशि का गबन करने का आरोप है। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।

.

विजयनगर पुलिस ने मोतीलाल ओसवाल होम फाइनेंस लिमिटेड के मनीष यादव की शिकायत पर प्रमोद पुत्र महेन्द्र कुमार नेनावा, निवासी गुरुकृपा नगर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मनीष यादव के मुताबिक प्रमोद कुमार कंपनी में रीजनल कलेक्शन मैनेजर है। उसने फाइनेंस कंपनी को लोगों द्वारा लौटाई गई लोन की 41 लाख 35 हजार की राशि खुद के उपयोग में लेते हुए कंपनी के स्वामित्व की धनराशि की धोखाधड़ी एवं अमानत में ख्यानत कर राशि का गबन किया है।

कंपनी का आफिस इंदौर के शगुन टावर में है। मेन आफिस मुंबई के प्रभा देवी रोड पर है। प्रमोद यहां 2016 से काम कर रहा था। कंपनी लोन देने का काम करती थी। लोन की किश्तों के रूप में जो भी अमाउंट आया उसमें से प्रमोद ने 41 लाख 35 हजार की राशि का उपयोग अपने निजी कामों में कर लिया। पीड़ित पक्षों को भी चुकाए गए लोन की रसीद नहीं दी गई। बाद में अकाउंट की जांच में दिसंबर 2024 में धोखाधड़ी की बात सामने आई।

प्रमोद ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए फाइनेंस कंपनी को कुछ दिन में रुपए लौटाने का आश्वासन दिया। लेकिन करीब चार माह से ज्यादा समय बीतने के बाद भी अमाउंट जमा नहीं कराने पर कंपनी की ओर से वरिष्ठ अफसरों को शिकायत की गई। इस पर प्रमोद के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here