Home मध्यप्रदेश A person who came out after offering Namaz was stabbed in Ujjain...

A person who came out after offering Namaz was stabbed in Ujjain | उज्जैन में नमाज पढ़कर निकले व्यक्ति को चाकू मारे: महिला के पूर्व पति ने भाई के साथ मिलकर दूसरे पति पर किया हमला, CCTV आया सामने – Ujjain News

63
0

[ad_1]

उज्जैन में एक महिला की दूसरी शादी के विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। महाकाल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी के पहले पति ने चाकू से हमला कर दिया।

Google search engine

.

घटना तोपखाना क्षेत्र की है। यहां 38 वर्षीय रईस खान ने 5 दिन पहले ही खुर्शीद नाम की महिला से निकाह किया था। खुर्शीद का पहला निकाह 40 वर्षीय अमजद अली से हुआ था। दोनों के बीच विवाद के बाद खुर्शीद ने अमजद को छोड़ दिया था।

सोमवार को रईस जब तोपखाना की मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहा था, तब वहां पहले से मौजूद अमजद के भाई रियाज ने इशारा किया। इसके बाद अमजद ने रईस पर चाकू से हमला कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घायल रईस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल रईस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाकाल थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार के अनुसार, अमजद का अपनी पूर्व पत्नी से बेटी की कस्टडी को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने अमजद के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हमले में शामिल उसका भाई रियाज फरार है। घायल रईस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here