Home मध्यप्रदेश Video of bribery in Rewa goes viral | लाडली बहना योजना के...

Video of bribery in Rewa goes viral | लाडली बहना योजना के लिए रिश्वत लेने का आरोप: मऊगंज में वसूली का वीडियाे; कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बोलीं- भ्रष्टाचार शासकीय व्यवस्था की रगों में दौड़ रहा – Rewa News

60
0

[ad_1]

मऊगंज के मिसिरगवा गांव से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दलाल शासकीय योजना का नाम दिलाने के नाम पर वसूली कर रहा है। वो लोगों से पैसे ले रहा है। किसी ग्रामीण ने पूरी घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

Google search engine

.

वीडियो में कुछ ग्रामीण पूछते नजर आ रहे हैं कि पैसे किस बात के ले रहे हो। वहीं कोई इसे पेट्रोल के लिए लेने की बात कर रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ‘लाड़ली बहना योजना’ के फॉर्म भरने के नाम पर 100-50 रुपए की उगाही की जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडेय ने कहा-

QuoteImage

यह वीडियो न सिर्फ प्रशासनिक भ्रष्टाचार की पोल खोलता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचने से पहले ही दलालों और भ्रष्टाचारियों के पंजों में फंस जाता है। सरकार बहनों के सशक्तिकरण और लाड़ली बहना की बात करती है। लेकिन फॉर्म भरने के नाम पर अवैध वसूली का यह खेल बताता है कि भ्रष्टाचार अब शासकीय व्यवस्था की रगों में दौड़ रहा है।

QuoteImage

उन्होंने कहा कि 100-50 रुपए की यह उगाही शायद किसी के लिए छोटी रकम हो, लेकिन एक गरीब महिला के लिए यह राशन, दवा या बच्चों की फीस के बराबर हो सकती है। अगर प्रशासन की नीयत साफ होती, तो ऐसी घटनाएं होती ही नहीं।

यह मामला अकेले मिसिरगवा का नहीं है, बल्कि पूरे राज्य में ऐसी ही लूटखसोट चल रही है। सरकार को चुनाव के समय इन महिलाओं की याद आती है,नहीं तो बाकी समय लाड़ली बहनों का यही हाल रहता है। बिना पैसा दिए कोई काम नहीं हो पाता।

दैनिक भास्कर वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here