Home मध्यप्रदेश 423 lawyers voted in the Mandla Advocates Association elections | मंडला अधिवक्ता...

423 lawyers voted in the Mandla Advocates Association elections | मंडला अधिवक्ता संघ चुनाव में 423 वकीलों ने किया मतदान: रामेश्वर झरिया 6 वोट से जीते, अखिलेश दुबे को मिले 162 वोट – Mandla News

62
0

[ad_1]

मंडला अधिवक्ता संघ चुनाव में 6 वोट से जीते रामेश्वर झरिया

Google search engine

मंडला जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में रामेश्वर झरिया ने एक बार फिर अध्यक्ष पद हासिल किया है। शुक्रवार को हुए मतदान में 453 में से 423 वकीलों ने अपना वोट डाला। मतदान सुबह 8:30 से दोपहर 2:30 बजे तक चला।

.

अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रामेश्वर झरिया को 168 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अखिलेश दुबे को 162 वोट मिले। संजय चौरसिया को 74 और अजय कुमार शर्मा को 15 वोट मिले।

अन्य पदों पर रजनीश रंजन उसराठे उपाध्यक्ष और सुमिता नामदेव महिला उपाध्यक्ष चुनी गईं। सचिव पद पर नीलेश झा विजयी रहे। आदित्य पटेल सहसचिव और शुभांक पटेल कोषाध्यक्ष बने। ग्रंथालय प्रभारी के लिए अर्जुन भांडे को चुना गया।

उपाध्यक्ष पद पर रजनीश रंजन को 217 और सावन चौरसिया को 202 वोट मिले। महिला उपाध्यक्ष चुनाव में सुमिता नामदेव को 255 और नीलू दुबे को 164 वोट मिले। सचिव पद पर नीलेश झा को 195, सचेन्द्र सराफ को 113 और राजेंद्र चंद्रोल को 112 वोट प्राप्त हुए।

सहसचिव पद पर आदित्य कुमार पटेल 246 वोट पाकर विजयी रहे। कोषाध्यक्ष चुनाव में शुभांक पटेल को 236 और अभिषेक अग्रवाल को 183 वोट मिले। ग्रंथालय प्रभारी पद पर अर्जुन भाण्डे 143 वोट पाकर विजयी रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here