Home एक्सक्लूसिव मऊगंज में बवाल जारी: पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने किया हमला; एएसआई...

मऊगंज में बवाल जारी: पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने किया हमला; एएसआई की मौत, कई अधिकारी घायल

70
0

मप्र के सबसे छोटे जिले मऊगंज में आज बवाल हो गया। आदिवासियों ने एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। एसएएफ के एक एएसआई की भी मौत हो गई और कई घायल है। खबर लिखे जाने तक बवाल जारी है। मऊगंज की पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर बुरी तरह फेल साबित हो चुकी हैं।

मऊगंज जिले के रमनगरी पंचायत के गड़रा गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर उग्र ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारती, तहसीलदार पानिका, एएसआई जवाहर सिंह यादव और बृहस्पति पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान एएसआई रामचरण गौतम की मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Google search engine

स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे एसडीओपी अंकित सुल्या को भी आक्रोशित ग्रामीणों ने घेर लिया और बंधक बना लिया। पुलिसकर्मियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालात इतने बिगड़ गए कि कई पुलिसकर्मी गांव में फंस गए और अंधेरे का फायदा उठाकर ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर फिर से हमला कर दिया।


Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here