Home मध्यप्रदेश Husband and wife’s condition worsened due to poisonous substance in Harda |...

Husband and wife’s condition worsened due to poisonous substance in Harda | हरदा में जहरीले पदार्थ से पति-पत्नी की हालत बिगड़ी: 30 वर्षीय महिला की मौत, पति गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती – Harda News

56
0

[ad_1]

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक दंपती के जहरीला पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया है। रहटगांव के तवंर मोहल्ले में रहने वाली 30 वर्षीय निशा तवंर की मौत हो गई है। उनके पति 33 वर्षीय विष्णु तवंर की हालत गंभीर बनी हुई है।

Google search engine

.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहरीला पदार्थ सेवन के बाद निशा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निशा का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह टिमरनी में किया जाएगा।

विष्णु की भी तबीयत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसआई संतोष बामने के अनुसार पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। मृत्यु का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here