[ad_1]

शहडोल में जैतपुर पुलिस ने सोमवार दोपहर चंद्रपुर स्कूल के पास से अवैध रेत से भरा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। पुलिस को देखते ही चालक अर्जुन गुप्ता मौके से फरार हो गया। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को स्कूल के पास एक नीला ट्रैक्टर रेत से भरा मिला।
.
जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड ने बताया कि यह रेत कुनूक नदी से निकाली गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में रेत का अवैध कारोबार निरंतर बढ़ रहा है।
लोग बोले- पुलिस की मिलीभगत से हो रहा रेत खनन
वरिष्ठ समाज सेवी शानुल्लाह खान ने गोहपारू पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से गोहपारू थाना क्षेत्र में स्थानीय माफिया खुलेआम रेत का अवैध खनन कर रहे हैं। उन्होंने थाना प्रभारी के चालक और एक आरक्षक पर भी रेत माफिया से साठगांठ का आरोप लगाया है।
[ad_2]
Source link









