Home मध्यप्रदेश Pile of garbage at trenching ground in Barwani | बड़वानी के ट्रेंचिंग...

Pile of garbage at trenching ground in Barwani | बड़वानी के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरे का अंबार: विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण, महीनों से बंद पड़ी मशीनें – Barwani News

55
0

[ad_1]

ट्रेंचिंग ग्राउंड में चारों ओर कचरे के ढेर लगे हैं।

Google search engine

बड़वानी नगर पालिका में स्वच्छता व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है। पिछले साल के स्वच्छता सर्वेक्षण में बड़वानी नगर पालिका को कम अंक मिले थे। इसका एक प्रमुख कारण ट्रेंचिंग ग्राउंड की खराब व्यवस्था थी। इस साल भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

.

विधायक प्रतिनिधि ने कांग्रेसी पार्षदों के साथ ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। ग्राउंड में चारों ओर कचरे के ढेर लगे हैं। कचरा छांटने वाली मशीन लंबे समय से बंद पड़ी है। पोकलेन और जेसीबी मशीनें भी बिना उपयोग के खड़ी हैं।

प्लास्टिक से पेवर बनाने की यूनिट भी सिर्फ दिखावे के लिए चल रही है। नेता प्रतिपक्ष के अनुसार, हर निरीक्षण में वहां मात्र 100-150 पेवर ही दिखाई देते हैं। सर्वेक्षण टीम को भी यही पेवर दिखाए जाते हैं। एनजीओ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विधायक प्रतिनिधि विष्णु बनडे ने बताया कि एनजीओ को करोड़ों रुपए का भुगतान किया जा रहा है। लेकिन वहां काम करने वाली गरीब महिलाओं को 10 साल से मात्र 6500 रुपए मासिक वेतन दिया जा रहा है, जो कलेक्टर दर से भी कम है। मध्य प्रदेश में 99 नगर पालिकाओं में से बड़वानी की स्थिति चिंताजनक है। विधायक प्रतिनिधि का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो बड़वानी 100वें स्थान पर पहुंच सकता है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here