US, यूरोप, चीन जैसे विदेशी शेयर बाजारों में लगाना है पैसा? फिलहाल खुले हैं ये दरवारे, पर जल्द हो सकते हैं बंद

Last Updated:
यदि आपको लगता है कि आने वाले समय में अमेरिया या चीन या फिर यूरोपीय देशों के बाजार अच्छा रिटर्न दे सकते हैं तो भारत में बैठे-बैठे वहां भी निवेश कर सकते हैं. हम आपको उन फंड्स की लिस्ट दे रहे हैं, जिनमें आप फिलहाल…और पढ़ें
कुछ खास स्कीमों के जरिए आप विदेशी शेयर बाजारों में पैसा लगा सकते हैं. (Image – Shutterstock)
Invest in foreign stocks from India : भारत का शेयर बाजार दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है. लेकिन फिर भी कुछ लोगों को लगता है कि अमेरिका के शेयर बाजार में पैसा लगाकर ज्यादा पैसा बनाया जा सकता है. कुछ यूरोपियन देशों के बाजारों में तो कुछ चीन के बाजार में निवेश को बेहतर समझते हैं. इसके अलावा कुछ निवेशकों को दुनिया से बाकी उभरते बाजारों में पैसा लगाने की इच्छा भी होती होगी. परंतु ज्यादातर निवेशकों को दुनियाभर के तमाम बाजारों में निवेश करने का तरीका मालूम नहीं है.
ऐसे में यदि आप चीन की ग्रोथ में हिस्सेदारी लेना चाहते हैं और अमेरिका के स्टॉक मार्केट में टेक्नोलॉजी लहर की सवारी करना चाहते हैं तो यह काम बेहद आसान है. म्यूचुअल फंड्स के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निवेश करना एक प्रभावी तरीका साबित हुआ है, लेकिन इसके लिए रेगुलेटरी नियमों की भी बाधा है.
रेगुलेटरी के नियम
फरवरी 2022 में, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने घरेलू म्यूचुअल फंड कंपनियों से विदेशी शेयरों में और निवेश बंद करने को कहा था. इसका कारण भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा विदेशी प्रतिभूतियों और फंड्स में निवेश के लिए निर्धारित $7 बिलियन (लगभग ₹58,800 करोड़) की सीमा से अधिक न हो जाए, इसकी रक्षा करना था. RBI ने व्यक्तिगत फंड हाउस के लिए $1 बिलियन (लगभग ₹8,400 करोड़) की सीमा और विदेशी एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETFs) में निवेश के लिए $1 बिलियन (लगभग ₹8,400 करोड़) की सीमा भी तय की थी.
बाद में, नियामक ने म्यूचुअल फंड्स को विदेशी शेयरों में निवेश की अनुमति दी, बशर्ते कि उनका फंड RBI की सीमा के भीतर ही रहे. तब से कई फंड हाउस ने कभी-कभी सब्सक्रिप्शन लेना शुरू किया. वर्तमान में, 76 अंतरराष्ट्रीय योजनाओं में से 43 सब्सक्रिप्शन दे रही हैं. हालांकि ये सभी योजनाएं सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) की अनुमति देती हैं, लेकिन कई में एकमुश्त निवेश (लम-सम) बंद हैं. अधिकांश योजनाओं ने Systematic Transfer Plans (STP) के लिए भी स्विच-आउट या किस्तों की अनुमति फिर से शुरू कर दी है. यह बात विशेष तौर पर नोट कर लें कि निवेशकों को इन योजनाओं में पैसा लगाने से पहले वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लेनी चाहिए.
न्यूज़18 की सहयोगी वेबसाइट मनीकंट्रोल ने उन अंतरराष्ट्रीय योजनाओं की लिस्ट दी है जो सब्सक्रिप्शन के लिए खुली हैं. उसी को हम यहां हिन्दी में दे रहे हैं. ध्यान रहे कि फंड हाउस अपनी सीमा के करीब पहुंचने पर सब्सक्रिप्शन को स्थगित कर सकते हैं.
योजना का नाम | क्षेत्र | लम-सम | SIP |
आदित्य बिड़ला SL NASDAQ 100 FOF | अमेरिका | प्रति दिन सीमा ₹1 करोड़ | ओपन |
एक्सिस S&P 500 ETF FoF | अमेरिका | ओपन | ओपन |
बंधन US इक्विटी FoF | अमेरिका | प्रति दिन सीमा ₹7 करोड़ | ओपन |
एडेलवाइस US टेक्नोलॉजी इक्विटी FOF | अमेरिका | ओपन | ओपन |
एडेलवाइस US वैल्यू इक्विटी ऑफशोर | अमेरिका | ओपन | ओपन |
फ्रैंकलिन इंडिया फीडर – फ्रैंकलिन U.S. Oppo | अमेरिका | ओपन | ओपन |
मोतीलाल ओसवाल NASDAQ 100 ETF | अमेरिका | बंद | ओपन |
मोतीलाल ओसवाल NASDAQ 100 FOF | अमेरिका | बंद | ओपन |
मोतीलाल ओसवाल NASDAQ Q 50 ETF | अमेरिका | बंद | ओपन |
मोतीलाल ओसवाल S&P 500 इंडेक्स फंड | अमेरिका | बंद | ओपन |
SBI इंटरनेशनल एक्सेस-US इक्विटी FoF | अमेरिका | ओपन | ओपन |
एक्सिस ग्रेटर चाइना इक्विटी FoF | चीन | ओपन | ओपन |
एडेलवाइस ग्रेटर चाइना इक्विटी ऑफ-शोर | चीन | ओपन | ओपन |
आदित्य बिड़ला SL ग्लोबल इमर्जिंग Oppo | ग्लोबल | प्रति दिन सीमा ₹1 करोड़ | ओपन |
आदित्य बिड़ला SL ग्लोबल एक्सीलेंस Eq FoF | ग्लोबल | प्रति दिन सीमा ₹1 करोड़ | ओपन |
आदित्य बिड़ला SL इंटरनेशनल इक्विटी फंड | ग्लोबल | प्रति दिन सीमा ₹1 करोड़ | ओपन |
एक्सिस ग्लोबल इक्विटी अल्फा FoF | ग्लोबल | ओपन | ओपन |
एक्सिस ग्लोबल इनोवेशन FoF | ग्लोबल | ओपन | ओपन |
इनवेस्को इंडिया – Inv ग्लोबल Eq इनकम FoF | ग्लोबल | ओपन | ओपन |
इनवेस्को इंडिया – Inv पैन यूरोपियन Eq FoF | ग्लोबल | ओपन | ओपन |
कोटक ग्लोबल इनोवेशन FoF | ग्लोबल | ओपन | ओपन |
मोतीलाल ओस डेवेलप्ड मार्केट Ex US ETFs FoF | ग्लोबल | बंद | ओपन |
मोतीलाल ओस MSCI EAFE टॉप 100 सेलेक्ट इंडेक्स फंड | ग्लोबल | बंद | ओपन |
PGIM इंडिया ग्लोबल इक्विटी Oppo फंड | ग्लोबल | ओपन | ओपन |
सुंदरम ग्लोबल ब्रांड फंड | ग्लोबल | ओपन | ओपन |
बरोड़ा BNP परिबास एक्वा FoF | एक्वा | ओपन | ओपन |
फ्रैंकलिन एशियन इक्विटी फंड | एशिया | ओपन | ओपन |
इनवेस्को इंडिया – Inv ग्लोबल कंज्यू ट्रेंड्स FoF | कंजंप्शन | ओपन | ओपन |
एडेलवाइस ASEAN इक्विटी ऑफ-शोर फंड | उभरते बाजार | ओपन | ओपन |
एडेलवाइस इमर्जिंग मार्केट्स Oppo Eq ऑफशोर | उभरते बाजार | ओपन | ओपन |
कोटक ग्लोबल इमर्जिंग मर्केट फंड | उभरते बाजार | ओपन | ओपन |
PGIM इंडिया इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड | उभरते बाजार | ओपन | ओपन |
एडेलवाइस यूरोप डायनामिक इक्विटी ऑफ-शोर | यूरोपीय | ओपन | ओपन |
फ्रैंकलिन इंड फीडर – टेम्पल यूरोपीय Oppo | यूरोपीय | ओपन | ओपन |
PGIM इंडिया ग्लोबल सिलेक्ट रियल एस्टेट सेक FoF | रियल एस्टेट | ओपन | ओपन |
कोटक इंटरनेशनल REIT FoF | REITs | ओपन | ओपन |
महिंद्रा मैन्यूलाइफ एशिया पैसिफिक REITs FoF | REITs | ओपन | ओपन |
आदित्य बिड़ला SL US Tre 1-3 वर्ष बॉन्ड ETFs FoF | डेब्ट | प्रति दिन सीमा ₹1 करोड़ | ओपन |
आदित्य बिड़ला SL US Tre 3-10 वर्ष बॉन्ड ETFs FoF | डेब्ट | प्रति दिन सीमा ₹1 करोड़ | ओपन |
New Delhi,New Delhi,Delhi
November 08, 2024, 11:52 IST
Source link