Home मध्यप्रदेश Photo with a gun went viral on social media, arrested | सोशल...

Photo with a gun went viral on social media, arrested | सोशल मीडिया पर कट्‌टे के साथ फोटो, गिरफ्तार: पकड़े गए बदमाश पर चोरी, लूट व दुष्कर्म के कई मामले हैं दर्ज – Gwalior News

54
0

[ad_1]

बदमाश निष्कर्ष का फोटो, जिसमें वह कट्‌टा लिए है। यही पिक्चर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

Google search engine

ग्वालियर में सोशल मीडिया पर एक बदमाश ने कट्‌टे के साथ अपना फोटो अपलोड क्या किया पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। फोटो वायरल होते ही पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस ने बदमाश की कुंडली खोल दी। घटना मुरार थाना के जड़ेरुआ स्थित कब्रिस्तान की है।

.

पकड़े गए बदमाश पर चोरी, लूट व दुष्कर्म व मारपीट के 12 से ज्यादा आपराधिक मामले दज हैं। अब पुलिस ने उससे कट्‌टा व एक राउंड बरामद कर लिया है। साथ ही पूछताछ की जा रही है कि यह अवैध हथियार उसने कहां से खरीदा है।

मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक युवक की रील आई, जिसमें वह अवैध हथियार के साथ था। युवक की जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह कंपू इलाके का रहने वाला है। इसका पता चलते ही उसकी तलाश की तो वह अपने घर से गायब मिला। पुलिस उसे तलाश रही थी कि तभी पता चला कि जिसकी तलाश पुलिस कर रही है, वह तो जड़ेरूआ स्थित कब्रिस्तान के पास देखा गया है। इसका पता चलते ही विष्णूकांत शर्मा, आरक्षक राजवीर गुर्जर, सुनील शर्मा, जयहिन्द जादौन, शिवनारायण और जोतेन्द्र सिंह को संदेही की तलाश में पहुंचाया। पुलिस को देखते ही संदेही युवक भागने लगा। जिसका पीछा कर पुलिस ने दबोचा और उससे कट्टा बरामद किया है। सत्रह अपराध है आरोपी पर दर्ज पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की तो उसकी पहचान 22 वर्षीय निवासी निष्कर्ष करन पुत्र राजेश करन निवासी शिंदे की छावनी कमल सिंह का बाग हाल निवास टीवी वार्ड के पास जेएएच कैंपस के रूप में हुई। उसका रिकार्ड खंगाला तो पता चला कि उसके खिलाफ पूर्व में सत्रह मामले दर्ज है, जिसमें लूट, दुष्कर्म, चोरी सहित अन्य मामले है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह किस वारदात को अंजाम देने के लिए आया था। पुलिस का कहना इस मामले में सीएसपी मुरार राजीव जंगले ने बताया कि एक बदमाश को मुरार थाना पुलिस ने कट्टे के साथ पकड़ा है। पकड़े गए बदमाश पर पूर्व में 17 आपराधिक मामले दर्ज है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here