[ad_1]
विदिशा में एक पिता अपने इकलौते बेटे की मौत के जिम्मेदार लोगो पर कार्रवाई की मांग को लेकर दर-दर भटक रहा है। उसका कहना है कि ढाई महीने गुजरने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
.
दरअसल, ग्यारसपुर के गांव में रहने वाले राजेश दांगी के बेटे अनिकेत (19) ने पारिवारिक विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। युवक ने जहरीला पदार्थ खाने से बाद एक वीडियो रिकॉर्ड किया था और एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने अपने ताऊ सहित तीन लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। युवक के परिजन अपने बेटे की मौत की जिम्मेदारों के खिलाफ में कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के चक्कर काट रहा है। इतना ही नहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहले भी न्याय की गुहा लगा चुका है।
पिता का कहना है कि आरोपी के रिश्तेदार राजीनामा करने और शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
वीडियो रिकॉर्ड कर यह कहा था मेरी मौत की जिम्मेदार नंदलाल भोला बाई, सुनील और रानू हैं। पहले उन्होंने मेरी दस बीघा जमीन खाई उसके बाद जब में घर पर सामान लेने पहुंचा तो कहने लगे हमारा घर है, हमारा हिस्सा है। उन्होंने अपने छोटे लड़के को फोन लगाया वह कहने लगा कि हमारा तो हो गया है, तुम जानो पापा जान और तू जान। मैं जान दे रहा हूं उनके मारे। उन्होंने बहुत परेशान कर रखा है। अब आप लोगों से विनती है वो ही मेरी मौत के जिम्मेदार हैं और कोई नहीं सिर्फ वो ही है।
पिता राजेश दांगी ने बताया कि मेरी तीन बेटियां हैं और एक लड़का अनिकेत था। बड़े भाई ने उनकी 10 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया था और मकान पर कब्जा कर लिया। अनिकेत के साथ मारपीट कर दी थी। इस घटना से दुखी होकर अनिकेत ने विदिशा में सुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। भोपाल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। ढाई महीने गुजरने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। वहीं मामले में एडिशनल एसपी ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही।
पुलिस अधिकारी अतुल सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई है, जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[ad_2]
Source link



