अजब गजब

यमुना एक्सप्रेस का सफर हुआ महंगा, इस दिन से बढ़ जाएंगे टोल टैक्स, जानिए अब कितनी होगी नई दरें

Image Source : FILE-PTI
यमुना एक्सप्रेस

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस का सफर एक अक्टूबर से महंगा हो जाएगा। यमुना प्राधिकरण के बोर्ड मीटिंग में टोल बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। जानकारी के अनुसार, यमुना प्राधिकरण ने टोल की दरें चार प्रतिशत बढ़ा दी हैं। टोल की नई दरें एक अक्टूबर से लागू होंगी। इससे पहले प्राधिकरण ने साल 2022 के मार्च में 12 प्रतिशत टोल की दरों मे इजाफा किया था।

जानिए कितनी होंगी टोल की नई दरें

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा से आगरा तक कार चालकों को अब 295 रुपये टोल देना होगा। इससे कार चालकों को 270 रुपये देना होता था। अब बस चालकों को 935 रुपये टोल देना होगा। इससे पहले बसों के लिए टोल 895 रुपये निर्धारित था। वहीं, ओवर साइज़ वाहनों के लिए टोल अब 1760 से बढ़ाकर 1835 रुपये कर दिया गया है। 

 

अभी यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरें की दरें इस प्रकार हैं

  1. हल्के वाहन (जैसे, मोटरसाइकिल): 3.25 रुपये प्रति किलोमीटर
  2. बसें, ट्रक और भारी वाहन: 8.45 रुपये प्रति किलोमीटर
  3. कार, ​​जीप, वैन और अन्य हल्के वाहन: 2.65 रुपये प्रति किलोमीटर

 यमुना प्राधिकरण का दावा यात्रियों पर नहीं पड़ेगा असर

टोल बढ़ोतरी से उन यात्रियों को जब हल्का करना पड़ेगा जो कार-बाइक या बस से रोजाना यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं। हालांकि यमुना प्राधिकरण का दावा है कि टोल वृद्धि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जेपी इंफ्राटेक द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर आधारित है, जिसे अब 2024-25 में लागू किया जाएगा। प्राधिकरण ने दावा किया है कि इसस इससे यात्रियों पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। गुरुवार को हुई 82वीं बोर्ड बैठक में टोल बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। 




Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!