Home मध्यप्रदेश Leopard movement was spotted at many places in the city | शहर...

Leopard movement was spotted at many places in the city | शहर में कई जगह स्पॉट हुआ तेंदुआ मूवमेंट: लोगों में दहशत, नेशनल पार्क प्रबंधन ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश – Shivpuri News

35
0

[ad_1]

शहर से सटे इलाके में तेंदुए की दहशत बढ़ती ही जा रही हैं। शनिवार की रात तेंदुआ करबला के पुल पर स्पॉट हुआ था। रविवार को भी तेंदुआ नोनकोल्हू की पुलिया के पास दिखाई दिया था। दो दिन लगातार तेंदुए के दिखाई देने से अब लोगों में दहशत और बढ़ गई हैं। तेंदुए की म

.

तेंदुआ लगातार हवाईपट्टी, नोन कोल्हू की पुलिया, मदकपुरा क्षेत्र, करबला क्षेत्र में दिखाई दे रहा हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। इन क्षेत्रों में लोग अकसर सुबह की सैर पर निकलते है। लेकिन जल्दी उठकर सुबह की सैर पर निकलने वाले बहुत से लोगों ने इस क्षेत्र में घूमना बंद कर दिया हैं।

मदकपुरा क्षेत्र के शीतला नगर सबसे के लोग सबसे ज्यादा तेंदुए से डरे हुए है। इस क्षेत्र में तेंदुआ अभी तक कई पालतू मवेशियों और कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। गांव के कुछ लोगों को तेंदुआ बाजा घर के पास भी दिखाई दिया था।

पार्क प्रबंधन ने जारी किए दिशा निर्देश

माधव नेशनल पार्क आज से 15 दिन पहले चेतावनी भरे पर्चे हवाईपट्टी, नोन कोल्हू की पुलिया, मदकपुरा क्षेत्र, करबला क्षेत्र में चिपका दिए थे। पर्चे बारिश के पानी में धुल गए थे। इसके बाद दो रातों से लगातार दिखाई दे रहे तेंदुए के चलते पार्क प्रबंधन ने तेंदुए से सर्तकता बरतने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

1. तेंदुए के विचरण क्षेत्र में अकेले न घूमें।

2. शाम के समय बच्चों को अकेले घर से बाहर न निकलने दे।

3. मांसाहारी भोजन के अवशिष्ट को खुले में बाहर न फेकें।

4. पालतु कुत्ते, बकरी, बछड़े आदि को सुरक्षित बंद स्थान पर रखें।

5. तेंदुये का सामना होने पर सामुहिक रूप से तेज आवाज कर भगाने का प्रयास करें।

6. तेंदुआ विचरण क्षेत्र हवाई पट्टी से करबला है, विशेष सावधानी बरतें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here