अजब गजब
पंजाब में भगवंत मान कैबिनेट में बदलाव तय, 4 मंत्रियों का कट सकता है पत्ता, इन 5 विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद

भगवंत मान
पंजाब में भगवंत मान की सरकार में मंत्रिमंडल में बदलाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार चार मंत्रियों से मंत्रालय छीना जा सकता है। वहीं, चार से पांच नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। जिन चार मंत्रियों को हटाया जा सकता है, उनमें गगन अनमोल मान, लाल चंद कथारूचक, बलकार सिंह और ब्रह्म शंकर जिम्पा शामिल हैं। वहीं, चार से पांच नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता। इनमें दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस, बरिंदर गोयल, तरनप्रीत सिंह सोंध, जीवनजोत कौर, हरदीप सिंह मुंडियां शामिल हैं।
शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय हो चुकी है। सोमवार (23 सितंबर) को पंजाब के गवर्नर हाउस में शाम लगभग 5:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।