Home मध्यप्रदेश Ganesh festival celebrated in Rewa | रीवा में गणेश उत्सव की धूम:...

Ganesh festival celebrated in Rewa | रीवा में गणेश उत्सव की धूम: भव्य पंडाल में विराजे अमहिया के राजा ; गढ़ के राजा बने आकर्षण का केंद्र – Rewa News

57
0

[ad_1]

पूरे देश और रीवा में भी शनिवार से गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई। गणेश चतुर्थी पर घर-घर गजानन विराजे हैं। जहां अब 10 दिनों तक गणपति बप्पा की धूम रहने वाली है।

Google search engine

.

गणेश उत्सव आज शहर का प्रमुख आयोजन बन चुका है। जिले के सैकड़ों पंडालों में विघ्नहर्ता का पूजन होता है। आज से शुरू होकर गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 दिनों तक चलेगा और अनंत चतुर्दशी के दिन यानी 17 सितंबर को गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। शहर के अमहिया में हर साल की तरह अमहिया के राजा का भव्य पंडाल सजा है। वहीं गढ़ क्षेत्र में विशाल पंडाल में विराजे गढ़ के राजा आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।

पंडित अखंडानंद उपाध्याय ने बताया कि भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और चित्रा नक्षत्र में मध्याह्न काल के दूसरे पहर में हुआ था। आज 7 सितंबर को यह शुभ काल सुबह 11 बजकर 20 मिनट से शुरू हो गया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here