Home मध्यप्रदेश Sixth day of Naoroji prayers at St. Joseph’s Church | सेंट जोसफ...

Sixth day of Naoroji prayers at St. Joseph’s Church | सेंट जोसफ चर्च में नौरोजी प्रार्थना का छठा दिन: आत्मा की सबसे बड़ी शक्ति उम्मीद और आगे बढ़ने की इच्छा है- फादर अल्फ्रेड – Bhopal News

62
0

[ad_1]

बुधवार को भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित सेंट जोसेफ चर्च में वेलांकन्नी माता की नौरोजी प्रार्थना की श्रृंखला का छठा दिन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। ये प्रार्थना सभा मुख्य याजक फादर अल्फ्रेड डिसूजा के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। इसमें चर्च के फादर जॉनी कन्

Google search engine

.

फादर अल्फ्रेड ने कहा कि मानव आत्मा की सबसे बड़ी शक्ति उसकी उम्मीद और आगे बढ़ने की इच्छा है। चाहे हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, आशा वह प्रकाश है जो हर अंधकार को चीरते हुए हमें आगे की राह दिखाता है।

भक्तों ने माता मरियम से बीमार लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

भक्तों ने माता मरियम से बीमार लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रार्थना सभा की शुरुआत वेलांकन्नी माता की झांकी के समक्ष नौरोजी प्रार्थना और नोवेना के साथ हुई। इसके बाद पवित्र मिस्सा अर्पित किया गया। फादर अल्फ्रेड ने अपने प्रवचन में “निर्वासन में आशा” विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने बाइबिल के निर्गमन ग्रंथ से उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे कठिन परिस्थितियों में भी आशा की किरण हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और माता मरियम के चरणों में अपनी मनोकामनाएं अर्पित की और बीमार लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here