[ad_1]

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रीतेश त्रिपाठी ने चित्रकूट क्षेत्र के विकास को लेकर सरकारी दावों और वादों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि बड़ी-बड़ी बातों के अलावा कुछ नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार और क्षेत्रीय विधायक पर भी चित्रकूट क
.
सतना के सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता रीतेश त्रिपाठी ने कहा कि चित्रकूट क्षेत्र के किसान आज भी जहां सिंचाई के पानी के लिए परेशान हैं। वहीं तमाम गांव ऐसे भी हैं। जहां पीने के पानी का भी संकट है। लेकिन इस समस्या के समाधान के लिए कोई स्थाई इंतजाम आज तक धरातल पर नजर नहीं आए। जबकि बड़ी – बड़ी बातें जरूर की जाती हैं।
रीतेश ने कहा कि अन्धराखोह बांध और दौरी सागर बांध का काम आगे नहीं बढ़ सका। अमुआ और बैरहना बंधा को लेकर भी कोई प्रयास नहीं किए गए। क्षेत्र का किसान एक तरफ सिंचाई के लिए भगवान भरोसे रह कर किसी तरह फसल उगा रहा है तो दूसरी तरफ आवारा मवेशी और वन्य प्राणी उसे नुकसान पहुंचा रहे हैं।
गौशालाएं लापता हो गई हैं। नतीजतन मवेशी खेतों में फसल चट कर रहे हैं और सड़क पर बैठ कर हादसों का कारण बन रहे हैं। उन्होंने वन्य प्राणियों की बहुलता का जिक्र करते हुए कहा कि हिंसक जानवर अब ग्रामीणों पर हमले कर रहे हैं लेकिन सरकार अभयारण्य बनाने पर फैसला नहीं ले पा रही।
कांग्रेस प्रवक्ता रीतेश ने चित्रकूट क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें क्षेत्रीय जनता के हित की कत्तई चिंता नहीं है। उनका फोकस उन्हीं स्थानों और कामों पर रहता है जिनसे उनके तथा उनके चहेतों के हित सधते हैं। गांवों में बिजली-पानी की समस्याएं हैं,स्कूलों के उन्नयन के मसले हैं। एमडीएम की गड़बड़ी और राजस्व अमले की मनमानी का आलम है। जनता परेशान है लेकिन विधायक बेफिक्र हैं।
[ad_2]
Source link

