Home मध्यप्रदेश From the stomach of a 55 kg woman in Rewa | रीवा...

From the stomach of a 55 kg woman in Rewa | रीवा में 55 किलो की महिला के पेट से: 15 किलो की गांठ निकाली ; दो घंटे मेहनत कर 3 लीटर पानी निकाला – Rewa News

60
0

[ad_1]

रीवा जिला अस्पताल में एक महिला के पेट से 15 किलो वजन की गांठ निकाली गई है। जबकि महिला का कुल वजन 55 किलो था। डॉक्टर्स के मुताबिक इतना बड़ा सिस्ट लाखों मामलों में कुछ ही लोगों में देखने को मिलता है। दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद महिला अब स्वस्थ है।

Google search engine

.

जानकारी के मुताबिक रीवा जिले के रायपुर कार्चलियन निवासी मोतीलाल कुशवाहा की 21 वर्षीय पुत्री एकता कुशवाहा को अक्सर पेट दर्द की शिकायत रहती थी। दर्द असहनीय होने पर उन्होंने चिकित्सालय में जांच कराई, जहां पेट में गांठ होने की जानकारी हुई।

इलाज में खर्च कर चुके थे लाखों रुपए

पहले मरीज ने निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाखों रुपए खर्च कर दिए। बाद में परिजन आर्थिक रूप से सक्षम न होने के कारण अपनी बेटी एकता को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जिला चिकित्सालय रीवा में सर्जरी विशेषज्ञ डॉ आलोक दुबे ने महिला की जांच की तो यह गांठ बेहद बड़ी पाई गई।

महिला को 13 अगस्त को जिला चिकित्सालय रीवा में भर्ती किया गया। जहां मरीज का आयुष्मान कार्ड बनवाकर उसका सिटी स्कैन और कैंसर संबंधित सभी जांचे करवाई गई। सभी पैरामीटर सामान्य करने के बाद डॉ. आलोक ने सर्जरी का बीड़ा उठाया।

डॉ आलोक दुबे (सर्जरी विशेषज्ञ), डॉ. प्रतिभा मिश्रा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रवेश आर्या (शल्य क्रिया विशेषज्ञ), डॉ रूपा, निश्चेतना विभाग से डॉ राधा सिंह ,डॉ निष्ठा शर्मा और डॉ प्रियंका मिश्रा की टीम के द्वारा नर्सिंग ऑफिसर रेणुका के सहयोग से आपरेशन किया। दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से रेयर सिस्ट निकाला जा सका।

15 किलो का था गांठ का गोला

सर्जरी कर 15 किलोग्राम की गांठ निकाली गई। डॉ. आलोक ने बताया कि महिला के पेट में गांठ एक साल से धीरे-धीरे बढ़ते हुए फेफड़ों को दबाने लगी थी। जिससे सांस लेने में मरीज परेशानी हो रही थी। गांठ की वजह से महिला के पेट में कंप्रेशन हो रहा था। उसे खाना नहीं पच रहा था। महिला और उसके पिता ने बताया की प्राइवेट अस्पताल में उनसे एक से डेढ़ लाख रुपए का खर्च किया। लेकिन जिला अस्पताल में यह ऑपरेशन निशुल्क आयुष्मान योजना से हो गया। अब वह स्वस्थ महसूस कर रही है।

वरिष्ठ सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टर आलोक दुबे और महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रतिभा मिश्रा ने बताया की इतना बड़ा सिस्ट बेहद कम देखने को मिलता है। हालांकि हमने एक बार 12 किलो का सिस्ट निकाला है। यह लाखों लोगों में करीब 10 लोगों में हो सकता है। यह डिंब ग्रंथि का ट्यूमर होता है।

शुरुआत में छोटा होने के कारण समझ नही आता। लेकिन जैसे-जैसे इसमें पानी भरता जाता है। यह बड़ा हो जाता है। हालांकि इससे कोई खतरे जैसी स्थिति नही रहती। लेकिन यह पेट के अन्य अंगों पर दबाव डालता है। कई बार पीड़ित इसे गर्भधारण भी मान लेते हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here