Home मध्यप्रदेश Anganwadi workers prepared nutritious dishes in the tricolor plate | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं...

Anganwadi workers prepared nutritious dishes in the tricolor plate | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा थाली में बनाए पौष्टिक व्यंजन: बोली- तिरंगा फूड करता है कुपोषण की छुट्टी, बनाता है हेल्‍दी; रोजाना डाइट में कर लें शामिल – Harda News

64
0

[ad_1]

तिरंगा झंडा सिर्फ देशभक्ति,साहस,शांति और खुशहाली का ही प्रतीक नहीं है बल्कि यह कुपोषण की भी छुट्टी करता है।इसी को लेकर मंगलवार को शहरी क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तिरंगे रंगों को लेकर पौष्टिक आहार की थाली सजाई गई।हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्ग

Google search engine

.

जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अनूठे ढंग से तिरंगे झंडे के तीनों रंगों से मिलाकर स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए है।वही तीन रंगों को मिलाकर रंगोली से भारत का नक्शा भी बनाया है।स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरा देश देशभक्ति के रंगो में डूबा नजर आ रहा है। ऐसे में लोग इस अवसर को खास बनाने के लिए कोई कसर नही छोड़ रहे हैं।

शहरी परिजनों के अंतर्गत आने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी शासन की इस मंशा को आगे बढ़ाते हुए स्वतंत्रता दिवस के दो दिनों पहले एक से बढ़कर एक व्यजंन ओर सलाद की तिरंगे के तीनों रंगों से सजाया है।उनका कहना है कि स्वस्थ्य शरीर में स्वास्थ्य मन होता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अधिक पौष्टिक आहार लेने की जरूरत पड़ती है।

शाकाहारियों के लिए दाल,चावल,हरी सब्जियां, गाजर आदि नियमित रुप से और भरपेट की जरूरत है। इसे ही तिरंगा थाली बोलते है। इस तरह के पौष्टिक आहार लेने पर माता के साथ शिशु भी स्वस्थ रहता है।इसी बात को ध्यान में रखते हुए सब्जियों और अनाज की मदद से तिरंगा थाली सजाई गई हैं।

कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को बताया कि हमें प्रोटीन, विटामिन,आयरन के लिए काजू बादाम खाने की जरूरत नहीं है। उसकी जगह हमारे घर में जो उपलब्ध है। जैसे मूंगफली, गुड़, चना, लौकी, टमाटर सेजने की फली,नींबू ,कैरी, दालें, हरी सब्जियां, मौसमी फल सहित अन्य खा सकते हैं। महिला बाल विकास अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि आजादी का जश्न मनाने के लिए ओर घर घर तिरंगा फहराने को लेकर आज तिरंगा थाली और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here