Home मध्यप्रदेश See the Sagar accident in 10 photos | 10 फोटो में देखिए...

See the Sagar accident in 10 photos | 10 फोटो में देखिए सागर हादसा: शिवलिंग बनाते बच्चों पर गिरी दीवार, 11 दबे; 9 की मौत, दो घायल – Sagar News

53
0

[ad_1]

सागर के शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शिवलिंग बनाते समय दीवार गिरने से 11 बच्चे दब गए, जिनमें से 9 की मौत हो गई। दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Google search engine

.

10 फोटो में सिलसिलेवार देखिए पूरा हादसा…

रविवार की छुट्टी होने के कारण शिवलिंग बनाने के लिए बच्चे भी बड़ी संख्या में आए थे। इसी दौरान मकान की दीवार ढह गई और 11 बच्चे चपेट में आ गए। टेंट भी टूट गया।

हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लाेग जमा हो गए और मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला।

हादसे की सूचना पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। लगातार बारिश होने की वजह से दीवार गिरना बताया जा रहा है।

बच्चों को मलबे से निकालने के बाद अस्पताल लेकर जाया गया, जहां पर 8 बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। तीन की हालत गंभीर बनी हुई थी। बाद में एक और बच्चे की मौत हो गई।

पुलिस के साथ ही प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और वहां के हालात का जायजा लिया। रहली विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंचे।

दीवार में दबने से घायल हुए बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसे देखने के लिए कलेक्टर और एसपी पहुंचे। इस दौरान दोनों ने घायल बच्चों के परिजनों से बातचीत की।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी शाहपुर पहुंचे और हादसा स्थल को देखा। सभी अफसरों को उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए।

शाहपुर में जिस मकान की दीवार गिरी है, वह मुलू कुशवाहा का है। यह 50 साल पुराना है। बारिश की वजह से मंदिर से लगी जमीन की मिट्‌टी भी धंस गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।

घटना के बाद से क्षेत्रवासियों में आक्रोश की स्थिति बनी हुई है। शाहपुर के लोगों का कहना है कि अगर समय रहते नगर परिषद ध्यान देती तो यह हादसा नहीं होता।

दोपहर 3 बजे सभी बच्चों का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। सभी बच्चों का गांव में ही अलग-अलग जगहों पर अंतिम संस्कार किया गया।

सागर हादसे की पूरी खबर पढ़ें –

एमपी के सागर में दीवार गिरी, 9 बच्चों की मौत

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here