Home मध्यप्रदेश 259 potholes on the 43 year old Narmada bridge | 43 साल...

259 potholes on the 43 year old Narmada bridge | 43 साल पुराने नर्मदा पुल पर 259 गड्ढे: इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है; कलेक्टर बोले- जल्द करवाएंगे मरम्मत – Harda News

36
0

[ad_1]

बारिश शुरू होने के साथ ही इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंडिया और नेमावार के बीच स्थित नर्मदा पुल में कई जगह गड्ढे हो गए है। जिसके चलते उफनती नर्मदा नदी के पुल से गुजरना खतरे से खाली नहीं है।इंदौर-नागपुर नेशनल हाईवे पर हंडिया-नेमावर के बीच बना नर

.

पुल से हर दिन बसों के अलावा भारी वाहन भी गुजरते हैं। इससे यहां पर हादसों की आशंका बनी रहती है। इस मामले को लेकर कलेक्टर आदित्य सिंह ने कहा कि हंडिया और नेमावर के बीच बने पुल में मरम्मत की जरूरत है। इसे लेकर PWD के माध्यम से स्टेट-हाईवे विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई है। जिसमें जल्द ही आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

गाड़ियों की आवाजाही के बीच पुल में छो-छोटे गड्ढे दिखे।

गाड़ियों की आवाजाही के बीच पुल में छो-छोटे गड्ढे दिखे।

43 साल पुराना हुआ नर्मदा पुल

देवास जिले के नेमावर और हरदा जिले के हंडिया के बीच नर्मदा पर बना पुल करीब 43 वर्ष से ज्यादा पुराना हो गया है। 2 दिसंबर 1981 को पुल का लोकार्पण हुआ था। इस पुल में 18 पिलर बने हैं। जिसकी कुल लंबाई करीब 1 किलोमीटर के आसपास है। इस पुल का निर्माण मुंबई की बांका कंपनी ने बनाया है। जिसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश चंद्र सेठी ने किया था।

गौरतलब है कि करीब 6 साल पहले पुल में बड़ा सा छेद हो गया था। इसके बाद करीब एक सप्ताह पुल से आवाजाही पर प्रतिबंधित कर सुधार काम किया गया था।

पहले भी हो चुकी है पुल की मरम्मत

साल पहले 2009 में भी ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया था। उस दौरान इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे-59 ए बने नर्मदा ब्रिज से भारी वाहनों का आवागमन 34 दिन बंद रहा था। इसमें 17 दिन तो छोटे-बड़े सभी चार पहिया वाहनों का आना-जाना पूरी तरह बंद रहा था। इसके बाद साल 2018-19में भी पुल के बीच एक बड़ा छेद हो गया था। जिसकी रिपेयरिंग करने के दौरान पुल से आवाजाही बंद किया गया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here